Bharat Jodo Nyay Yatra: राहुल के काफिला में ड्रोन, मचा हड़कंप

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Kanpur News: राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में उस समय हड़कंप मच गया, जब अचानक ड्रोन पहुंच गया. सुरक्षा दस्ते ने ड्रोन और युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया.

जानकारी के अनुसार, कानपुर के शुक्लागंज में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के साथ करीब 11 बजे राहुल गांधी का काफिला उन्नाव शहर से गंगागाट के सहजनी तिराहा से मरहला चौराहा पहुंचा. यहां पर चंद सेकेंड के लिए राहुल का काफिला रुका और उन्होंने हाथ हिलाकर कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया.

सुरक्षा दस्ते की ड्रोन पर पड़ी नजर
इसी दौरान अचानक राहुल की सुरक्षा में लगे सुरक्षा दस्ते की नजर ड्रोन कैमरे पर पड़ी. सुरक्षा दस्ते ने ड्रोन सहित युवक को पकड़ लिया और तत्काल इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को दी.

पुलिस ने ड्रोन सहित युवक को पकड़ा
मौके पर पहुंची पुलिस ने ड्रोन और युवक को पकड़ लिया, जिससे पूछताछ की जाने की बात कही जा रही है. राहुल गांधी अपनी जीप से कहीं भी नहीं उतरे और अभिवादन करते हुए सीधे कानपुर की तरफ निकल गए.

Latest News

पहले बैच के अग्निवीरों की सेवा अवधि में दो साल का विस्तार, अब 4 नहीं, 6 साल में होंगे रिटायरमेंट

New Delhi: भारतीय सेनाओं में भर्ती के लिए साल 2022 में शुरू की गई अग्निपथ स्कीम में बड़े बदलाव...

More Articles Like This

Exit mobile version