Bhind Cylinder Blast: खाना बनाते समय सिलेंडर में लगी आग, तीन बच्चों की मौत, मातम में बदली शादी की शुखियां

Must Read

Bhind Cylinder Blast: मध्य प्रदेश के भिंड जिले से एक बड़ा हादसा सामने आ रहा है. यहां शादी समारोह में मेहमानों के लिए खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में आग लग गई और ब्लास्ट हो गया. छह लोग इस हादसे का शिकार हो गए. इनमें तीन मासूम बच्चों की आग में झुलसने से दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना से शादी की खुशियां मातम में बदल गई।

22 जून को जानी थी बरात

जानकारी के अनुसार, कचनाव कलां पंचायत के गांव दले के पुरा में निवासी अखिलेश कडेरे के घर उनके बेटे की शादी थी। शादी को लेकर रिश्तेदारों का आना-जाना शुरू हो गया है. 17 जून को लगन और 22 जून को बरात जानी थी. शनिवार की सुबह जब अखिलेश की शादीशुदा बेटी अपने बच्चों के साथ घर आई, तब शादी के माहौल में हंसी-खुशी के बीच सभी के लिए सुबह करीब साढ़े छह बजे भोजन की व्यवस्था की जा रही थी. घर में शादी के लिए अतिरिक्त गैस सिलेंडर भी रखे थे. इन्हीं में से किसी एक सिलेंडर में अचानक सुबह आग लगने के बाद ब्लास्ट हो गया.

सिलेंडर ब्लास्ट इतना भीषण था कि शादी वाला पूरा घर क्षतिग्रस्त हो गया. इसके बाद घर में आग लग गई. जब तक लोग कुछ समझ पाते और आग पर काबू पाते, तब तक आग में झुलसने से घर में मौजूद तीन बच्चे, जिनमें चार साल का मासूम कार्तिक, छह साल की भावना और पांच साल की बच्ची परी की झुलसकर मौके पर मौत हो गई. मौके पर पहुंचे भिंड जिले के एसपी मनीष खत्री ने बताया कि इस धमाके में कार्तिक (6) पिता अरविंद कडेरे, उसकी बहन भावना (7) और परी (4) पिता नंदू कडेरे की मौत हो गई। वहीं, अखिलेश कडेरे (50) पुत्र रुस्तम, उसकी पत्नी विमला (45), मीरा कडेरे (30) पत्नी अरविंद कडेरे और पूजा कडेरे पत्नी नंदू कडेरे घायल हैं. जिन्हें ग्वालियर रेफर किया गया है.

मामले की जांच कर रही पुलिस

पुलिस मामले की जांच कर रही है कि आखिर घर में आग कैसे लगी. मालूम हो कि बीते 20 फरवरी को भी कचनाव कलां गांव के ही रहने वाले अमर सिंह के घर शादी समारोह के दौरान खाना बनाते समय घर में सिलेंडर में विस्फोट हुआ था, जिसमें 12 लोग झुलसे थे और दूल्हे की मां सहित दिल्ली एम्स में पांच महिलाओं की इलाज के दौरान मौत हो गई थी.

Latest News

8th Pay Commission: 50 हजार की बेसिक सैलरी पर कितना मिलेगा एरियर? 2.57 और 2.86 फिटमेंट फैक्टर से समझें पूरा हिसाब

8th Pay Commission Arrears: केंद्रीय कर्मचारियों की नजर 8वें वेतन आयोग पर टिकी हुई है. सबसे बड़ा सवाल यह...

More Articles Like This