Bihar: छठ पूजा की तैयारी में लगे 6 लोग गंगा में डूबे, तीन की मौत, तीन का चल रहा इलाज

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bihar: नहाय-खाय से आज (मंगलवार) से आस्था का महापर्व डाला छठ शुरु हो गया, लेकिन इसी बीच इस पर्व को प्रमुखता से मनाने वाले बिहार से दुखद खबर आ रही है. बिहार के भागलपुर में गंगा घाट की सफाई करते समय एक ही परिवार के तीन लोगों की डूबने से जहां मौत हो गई, वहीं तीन लोगों का इलाज अस्पताल में चल रहा है.

एक-दूसरे को बचाने में डूबे एक ही परिवार के 6 लोग
मिली जानकारी के अनुसार, भागलपुर के पीरपैंती प्रखण्ड अंतर्गत बड़ी मोहनपुर घाट पर छठ पर्व की तैयारी के दौरान यह हादसा हुआ. छठ पर्व की तैयारी को लेकर एक परिवार के 6 लोग गंगा घाट की साफ-सफाई कर रहे थे. इसी दौरान एक किशोर गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा. उसे डूबता देख एक के बाद एक 6 लोग डूबने लगे.

स्थानीय लोगों ने डूब रहे लोगों को बाहर निकाला
डूब रहे लोगों पर नजर पड़ते ही आसपास मौजूद उन्हें बचाने में जुट गए. किसी तरह से लोगों ने सभी को पानी से बाहर निकाला और तत्काल सभी को अस्पताल ले गए. इलाज के दौरान तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोगों का उपचार चल रहा है. लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी.

मृतकों में ये लोग हैं शामिल
मृतकों में मौसम कुमारी (15 वर्ष), जीतन कुमार, और आशुतोष कुमार शामिल हैं. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से घर में कोहराम मच गया. परिवार के लोग चीख-पुकार करने लगी. छठ पर्व की खुशियां मातम में बदल गई. हर कोई इस घटना के लिए ऊपर वाले की दुहाई दे रहा है.

Latest News

LG डॉ. दिनेश शर्मा की श्री विजयपुरम में विभागीय समीक्षा बैठक, अफसरों को निर्देश- जनहित के कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं!

श्री विजयपुरम (28 अक्टूबर 2026): अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने बुधवार को राजधानी...

More Articles Like This

Exit mobile version