Bihar: नदी में रील्स बना रहे थे 6 युवक, तेज धारा में 4 बहे, दो को लोगों ने बचाया

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

खगड़ियाः बिहार से बड़ी खबर आ रही है. यहां अगुवानी गंगा घाट पर नहाने आए 6 युवक रील बनाने के दौरान में नदी की तेज धारा में बहने लगे. दो लोगों को तो लोगों ने बचा लिया, लेकिन चार युवक बह गए. उसकी तलाश की जा रही है.

नदी में नहाते समय रील बना रहे थे 6 युवक
बताया जा रहा है कि अगुवानीगंगा घाट पर 6 युवक नहा रहे थे. इस दौरान वह रील बना रहे थे. इसी बीच तेज धारा में बहने लगे. उन पर नजर पड़ने पर स्थानीय लोगों ने एक युवक और एक युवती को सुरक्षित नदी से बाहर निकाल लिया, जबकि चार युवक तेज धारा में बह गए.

नदी से बाहर निकाले गए लोगों में ये हैं शामिल
नदी से सुरक्षित बाहर निकला गया युवक कुल्हिरिया गांव के श्याम कुमार है और इसी गांव की अपने बुआ के घर आई मुंगेर के जमालपुर की दीपावली उर्फ साक्षी कुमारी है. दोनों को उपचार के लिए परबत्ता सीएससी ले जाया गया. प्राथमिक प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रेफर कर दिया गया. इसकी पुष्टि डॉ. राजीव रंजन ने की है.

परबत्ता थाना अध्यक्ष ने की घटना की पुष्टि
वहीं लापता लोगों में कुल्हिरिया पंचायत की कुल्हिरिया और भरसो के कुल चार व्यक्ति शामिल हैं. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई. लापता लोगों की तलाश की जा रही है. घटना की पुष्टि परबत्ता थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार ने की है.

Latest News

भारत-चीन के बीच कभी भी हो सकता है टकराव! US के विशेषज्ञ बोले-यह बदलाव नहीं बल्कि सामरिक नरमी है

New Delhi: भारत और चीन के बीच भविष्य में कभी भी टकराव हो सकता है. यह जानकारी अमेरिका में...

More Articles Like This

Exit mobile version