Bihar: पटना में हादसाः हाइवा से टकराई स्कॉर्पियो, 6 लोगों की मौत, कई घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

पटनाः बिहार से भीषण सड़क हादसे की खबर आ रही है. यहां मंगलवार की भोर में पटना जिले में बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर ओवरब्रिज के समीप तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की सड़क किनारे खड़े हाइवा से टक्कर हो गई. इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई और 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजवाया.

खड़े हाइवा से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो
घटना के संबंध में बाढ़ (दो) के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) अभिषेक सिंह ने बताया कि नवादा से बख्तियारपुर की ओर आ रही स्कॉर्पियो की राष्ट्रीय राजमार्ग-31 के किनारे खड़े हाइवा से टक्कर हो गई. स्कॉर्पियो में 11 लोग सवार थे. इनमें चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.

दो ने मौके पर और दो ने अस्पताल में तोड़ दम
अभिषेक सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. तत्काल सात घायलों को बख्तियारपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई. चिकित्सकों ने घायलों को बेहतर इलाज की लिए पटना चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल (पीएमसीएच) रेफर किया, जहां एक अन्य व्यक्ति ने भी दम तोड़ दिया.

पांच घायलों का चल रहा इलाज
एसडीपीओ ने बताया कि अन्य पांच घायलों का उपचार चल रहा है. उन्होंने बताया कि घटना के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है. आशंका है कि स्कॉर्पियो के चालक को नींद आने की वजह से यह हादसा हुआ. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.

Latest News

Karmayoga In Action: मीडियाकर्मियों के लिए दिल्‍ली में 13 फरवरी को ब्रह्माकुमारीज़ का कार्यक्रम, CMD उपेन्‍द्र राय करेंगे शिरकत

Karmayoga in Action: संयुक्त राष्ट्र से पुरस्कृत आध्यात्मिक संस्था ब्रह्माकुमारीज़ (Brahma Kumaris) मीडिया जगत के लिए एक बड़ा कार्यक्रम...

More Articles Like This

Exit mobile version