Bihar Accident: ट्रक और पुलिस बस में टक्कर, 17 जवान घायल, दो की हालत गंभीर

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bihar Accident: बिहार से सड़क दुर्घटना की खबर सामने आ रही है. यहां बुधवार की सुबह एक पुलिस वाहन और ट्रक में टक्कर हो गई. इस दुर्घटना में 17 जवान घायल हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया. दो की हालत गंभीर बताई जा रही है.

आरा-छपरा पुल पर हुई दुर्घटना

जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह आरा-छपरा को जोड़ने वाले वीर कुंवर सिंह सेतु पर बालू लदा ट्रक और पुलिसकर्मियों से भरी बस के बीच भिड़ंत हो गई. इस दुर्घटना में बिहार स्पेशल आर्म्ड पुलिस (BSAP) के 17 जवान घायल हो गए हैं.

पीएम मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रममें जा रहे थे जवान

यह दुर्घटना उस समय हुई, जब BSAP के जवानों से भरी एक बस डेहरी से सीवान जा रही थी. सभी पुलिसकर्मी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम की सुरक्षा ड्यूटी में जा रहे थे. रास्ते में आरा-छपरा पुल पर बस अचानक खराब हो गई. चालक ने सतर्कता बरतते हुए बस को पुल के किनारे खड़ा किया ही था कि तभी आरा की तरफ से आ रहा बालू लदा एक तेज रफ्तार ट्रक  ने बस में जोरदार टक्कर मार दिया.

दुर्घटना के बाद फरार हुआ ट्रक चालक 

इस दुर्घटना के बाद पुल पर अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, जबकि बस चालक रमेश कुमार (35 वर्ष), जो छपरा निवासी हैं, स्टेयरिंग में फंस गए. काफी मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला गया और गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया. उन्हें और एक अन्य गंभीर रूप से घायल पुलिसकर्मी को पटना रेफर कर दिया गया है.

घायल जवानों में ये लोग हैं शामिल

अन्य घायलों को छपरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायलों में वकील कुमार, अमृता कुमारी, अर्चना कुमारी, सुषमा कुमारी, शर्मिला कुमारी और सुनील कुमार राय, अनिरुद्ध कुमार पांडे, अनीता कुमारी, प्रमिला कुमारी, पूजा कुमारी, दिलीप कुमार, कंचन कुमारी, अयूब प्रधान, रंजना कुमारी, सोनी कुमारी, सुनील कुमार सिंह शामिल हैं.

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार ट्रक चालक की तलाश में जुटी है. हादसे की सूचना घायल जवानों के परिजनों को दे दी गई है और इलाज के सभी जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं.

Latest News

₹1,500 करोड़ के सुपारी सिंडिकेट पर ED का बड़ा एक्शन, काली कमाई से खरीदे आलीशान बंगले, 4 राज्यों में 20 ठिकानों पर रेड

विदेशी सुपारी की कथित तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने असम, मिजोरम, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश के 20 ठिकानों पर छापेमारी की है. एजेंसी के मुताबिक, नेटवर्क ने ₹1,500 करोड़ से अधिक की अपराध से अर्जित आय पैदा की. कार्रवाई में ₹1.30 करोड़ नकद जब्त किए गए और 33 बैंक खाते फ्रीज किए गए.

More Articles Like This

Exit mobile version