Weather Update: उत्तर भारत में पड़ रही भीषण गर्मी ने आम जनजीवन को किया बेहाल, अस्पतालों में बढ़े डिहाइड्रेशन के मामले, अलर्ट जारी

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Weather Update: उत्तर भारत में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है. जिससे आम जनमानस बेहाल हो गया है. मौसम विभाग ने Delhi-NCR में 11 जून और 12 जून को तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई है. आईएमडी ने इन दोनों दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इस दौरान दिन में तेज सतही हवाएं, धूल भरी आंधी और हीट वेव जैसी स्थितियों का सामना करना पड़ेगा. 13 जून को तापमान थोड़ा गिरकर 43 डिग्री तक रहने का अनुमान है, लेकिन आईएमडी ने फिर भी येलो अलर्ट जारी किया है.

मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

इस दिन गर्मी के साथ नमी, तेज हवाएं, और गर्जन के साथ बारिश की आशंका जताई गई है, जिससे उमस, बेचैनी और अधिक बढ़ सकती है. 14 जून से राहत की उम्मीद है. हालांकि, बिजली-गिरने और आंधी का खतरा भी बताया गया है. आईएमडी के मुताबिक, 14 जून से मौसम में बदलाव देखने के लिए मिल सकता है. इस दिन गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है और तापमान 40 डिग्री तक गिर सकता है. हालांकि, इस दिन के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, क्योंकि 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने, बिजली गिरने और गर्जन की आशंका बनी हुई है. 15 और 16 जून को भी गरज के साथ बारिश या रुक-रुक कर बारिश के आसार हैं. इन दिनों के लिए कोई चेतावनी नहीं दी गई है.

दिल्ली-एनसीआर के अस्पतालों में बढी मरीजों की संख्या

मौजूदा गर्मी की स्थिति के बीच दिल्ली-एनसीआर के अस्पतालों में डिहाइड्रेशन, हीट स्ट्रोक और चक्कर आने की शिकायतों वाले मरीजों की संख्या में 90% तक की बढ़ोतरी देखी गई है. खासकर बच्चे और युवा बड़ी संख्या में अस्पतालों का रुख कर रहे हैं. डॉक्टरों ने लोगों को दिन में बाहर निकलने से बचने, पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स का सेवन बढ़ाने और धूप में सीधे संपर्क से बचने की सलाह दी है. भीषण गर्मी के इस दौर में प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें, हल्के सूती कपड़े पहनें और बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें.
Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version