Bihar Crime: कोर्ट जा रहे मुंशी को बदमाशों ने दिनदहाड़े मारी गोली, मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bihar Crime: बिहार में आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है. इसी क्रम में गुरुवार को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर एक मुंशी की हत्या कर दी. वारदात के बाद बदमाश फरार हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई.

बदमाशों ने कनपटी में मारी गोली
जानकारी के अनुसार, बंजारी मुहल्ला निवासी कोर्ट के मुंशी सुजीत कुमार कुशवाहा रोज की तरह आज भी कोर्ट जा रहे थे. इसी दौरान सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत ब्रह्म चौक के पास बाइक सवार तीन बदमाश आए. उन्होंने सुजीत के कनपटी पर पिस्टल से गोली मार दिया. वारदात के बाद बदमाश फरार हो गए.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. परिवार के लोग भी वहां पहुंच गए. घायल को अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने लोगों से घटना के संबंध में जानकारी ली. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया.

अपराधियों की तलाश में जुटी पुलिस
मृतक सुजीत कुमार के परिजनों के अनुसार, उन्हें जान से मारने की धमकी मिल रही थी. अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. पुलिस अपराधियों की तलाश में जुटी है. पुलिस का दावा है कि अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Latest News

भारत ने की व्यापारिक जहाजों पर हमले की कड़ी निंदा, यूक्रेन के राजदूत को तलब कर क्रू की मौत पर मांगा जवाब

MEA summons Ukraine: काला सागर में मालवाहक जहाज एमवी ओमोर्फी पर हुए ड्रोन हमले में भारतीय नाविक सागर गुप्ता...

More Articles Like This

Exit mobile version