बिहार में मुकेश सहनी के करीबी व VIP पार्टी के नेता की हत्या, आस-पास के इलाकों में सनसनी

Bihar: बिहार के मोतिहारी जिले में बदमाशों ने शुक्रवार को विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के छौडादानों प्रखंड अध्यक्ष व नेता कामेश्वर सहनी (40) की गोली मारकर हत्या कर दी. बदमाशों ने इस हत्या की वारदात को तब अंजाम दिया, जब सुबह कामेश्वर शौच के बाद हाथ धो रहे थे. इसी बीच दो बाइक पर आए तीन हथियारबंद अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई. पुलिस को घटनास्थल से गोलियों के खाली खोखे भी मिले हैं.

तिनकोनी गांव और आस-पास के इलाकों में दहशत का माहौल

वारदात के बाद तिनकोनी गांव और आस-पास के इलाकों में सनसनी और दहशत का माहौल है. गोलीबारी की आवाज के बाद ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई. घटना की जानकारी मिलते ही रक्सौल DSP मनीष आनंद समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची. डॉग स्क्वायड की मदद से छानबीन चल रही है. पुलिस ने पुष्टि की कि कामेश्वर सहनी का आपराधिक इतिहास रहा है. उसके खिलाफ कई मुकदमें भी दर्ज थे.

हत्या के सभी संभावित कारणों की जांच कर रही है पुलिस

साथ ही उनके पूर्व नक्सली गतिविधियों से जुड़े होने की भी बात सामने आई है. फिलहाल पुलिस हत्या के सभी संभावित कारणों की जांच कर रही है. यह वारदात ऐसे समय में हुई है, जब हाल ही में हुए बिहार चुनाव में VIP पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा था. पार्टी का एक भी उम्मीदवार जीत नहीं सका. पार्टी प्रमुख मुकेश सहनी, जिन्हें कभी डिप्टी सीएम पद का दावेदार माना जाता था. इस चुनाव में जनता का समर्थन हासिल नहीं कर सके.

इलाके में सघन छापेमारी शुरू

इसी राजनीतिक निराशा के बीच प्रखंड अध्यक्ष की हत्या ने पार्टी को गहरी सदमे में डाल दिया है. SDPO मनीष आनंद में मामले की जानकारी देते हुए कहा कि अपराधियों को जल्द पकड़ने के लिए इलाके में सघन छापेमारी शुरू कर दी गई है. मामले की जांच के लिए SIT टीम का गठन कर दिया गया है.

इसे भी पढ़ें. Pakistan: केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाका, 15 लोगों की जलकर दर्दनाक मौत, आस-पास की इमारतें भी गिरीं

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version