Bihar: मुंगेर में वारदात, बदमाशों ने राजद प्रदेश सचिव को मारी गोली

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

मुंगेरः बिहार से सनसनीखेज खबर आ रही है. यहां आज सुबह मुंगेर में बाइक सवार बदमाशों ने राजद के प्रदेश पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. गोली लगने से प्रदेश सचिव घायल हो गए. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. घायल को अस्पताल पहुंचाया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

सुबह टहलने के दौरान बदमाशों ने मारी गोली
बताया जा रहा है कि राजद के प्रदेश सचिव पंकज यादव रोज की तरह गुरुवार की सुबह हवाई अड्डा पर टहल रहे थे. इसी दौरान पहले से घात लगाए बाइक सवार बदनाशों ने उन्हें निशाना कर ताबड़तोड़ गोलियां चली दी. एक गोली पंकज यादव के सीने में लगी.

वारदात के बाद फरार हुए बदमाश
वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए. घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई. लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. कुछ ही देर में सफिया सराय, कासिम बाजार और कोतवाली की पुलिस पहुंची है. इलाज के लिए घायल को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां से उन्हें नेशनल हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है. पुलिस घटना की जांच में जुटी है.

Latest News

‘कवन कसूर’ का भव्य प्रीमियर: CMD उपेन्द्र राय बोले- फिल्में केवल सिनेमा नहीं, समाज की सॉफ्ट पावर हैं, भोजपुरी सबसे मधुर भाषा

KAWAN KASOOR MOVIE PREMIERE: गाजीपुर के ग्रैंड पैलेस होटल में आज भोजपुरी फिल्म ‘कवन कसूर’ का भव्य प्रीमियर आयोजित...

More Articles Like This

Exit mobile version