Bihar: लालू यादव की बढ़ी मुश्किल, कोर्ट ने इस मामले में दिया कुर्की प्रक्रिया शुरू करने का आदेश

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bihar News: लालू यादव की बढ़ी मुश्किले बढ़ती नजर आ रही है. सिवान कोर्ट ने लालू प्रसाद यादव पर कुर्की की प्रक्रिया जारी करने का आदेश दिया है. यह मामला वर्ष 2011 का है, जब विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र संख्या 109 दारौंदा के राजद प्रत्याशी परमेश्वर सिंह के समर्थन में तत्कालीन रेल मंत्री एवं राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए भाषण दिया था.

आचार संहिता उल्लंघन में दर्ज हुआ था का मामला

जिस स्थल पर उन्होंने भाषण दिया था, वहां पर पूर्व से धारा-144 लागू थी और ध्वनि विस्तारक यंत्र का प्रयोग करना वर्जित था, लेकिन लालू प्रसाद यादव ने ध्वनि विस्तारक यंत्र का प्रयोग करते हुए भाषण दिया. इसके बाद उनके विरुद्ध आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज हुआ था.

इसी मामले में उनकी लगातार अनुपस्थिति को देखते हुए एसीजेएम प्रथम सिवान की अदालत ने कुर्की जब्ती की प्रक्रिया जारी करने का आज आदेश पारित किया है. इस मामले की 30 मई को अगली सुनवाई होगी.

Latest News

01 March 2026 Ka Panchang: रविवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

01 March 2026 Ka Panchang: हिंदू धर्म में किसी भी कार्य को करने से पहले शुभ और अशुभ मुहूर्त देखा...

More Articles Like This

Exit mobile version