Boat Accident: पश्चिम बंगाल में नदी में पलटी नाव, पांच लोग लापता

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Boat Accident: पश्चिम बंगाल से नाव हादसे की खबर आ रही है. हावड़ा जिले में रूपनारायण नदी में एक नाव पलट गई. पांच लोग लापता हो गए. यह जानकारी पुलिस ने दी.

पिकनिक मनाकर लौट रहा था 19 लोगों का समूह
पुलिस ने बताया जा रहा है कि हावड़ा जिले के बेलगछिया, शिबपुर और बगनान से 19 लोगों का एक समूह पिकनिक के लिए पश्चिम मेदिनीपुर जिले के दासपुर के त्रिबेनी पार्क गया था. गुरुवार की देर रात समूह के लौटने के दौरान बीच नदी में नाव पलट गई.

लापता लोगों की तलाशी के लिए चलाया जा रहा अभियान
पुलिस ने बताया कि लोगों की चीख-पुकार सुनने के बाद अन्य नाव सहायता के लिए घटनास्थल पर पहुंचीं और जितने संभव हो सके उतने लोगों को बचाया. इस घटना में पांच लोग लापता हैं, जिनकी तलाशी के लिए अभियान चलाया जा रहा है.

जिलाधिकारी दीपाप्रिया पी ने बताया
इस संबंध में हावड़ा की जिलाधिकारी दीपाप्रिया पी ने बताया कि हादसे की जानकारी मिलने के बाद दो आपदा प्रबंधन दलों और सिविल सुरक्षा कर्मियों को बचाव कार्य में लगाया गया. इस मामले में पुलिस अधीक्षक स्वाति भंगालिया ने कहा कि बचाव कार्य जारी है. अधिकारियों ने बताया कि घटना में बचाए गए लोगों में से कुछ को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों में भी भेजा गया है.

Latest News

Petrol-Diesel News: सरकार का बड़ा फैसला, अब पेट्रोल पंप से ईंधन नहीं खरीद सकेंगे ये ग्राहक; 90 दिन तक लागू रहेगा नया नियम

सरकार ने ईंधन वितरण व्यवस्था को संतुलित रखने के लिए बड़ा फैसला लिया है. अब इंडस्ट्रियल, कमर्शियल और इंस्टीट्यूशनल यूजर्स पेट्रोल पंपों से पेट्रोल-डीजल नहीं खरीद सकेंगे और उन्हें बल्क सेल पॉइंट्स का उपयोग करना होगा.

More Articles Like This

Exit mobile version