Boat Attack: ड्रग तस्करी नाव को अमेरिकी सेना ने बनाया निशाना, दो लोगो की मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Boat Attack: पूर्वी प्रशांत महासागर में अमेरिकी सेना ने कथित ड्रग तस्करी में शामिल एक नाव पर शुक्रवार को हमला किया, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई. यह कार्रवाई उस अभियान का हिस्सा है, जिसे ट्रंप प्रशासन सितंबर से चला रहा है और अब तक ऐसे हमलों में 183 लोगों की मौक हो चुकी हैं.

अमेरिकी दक्षिणी कमान ने दावा किया कि यह कार्रवाई तस्करी के ज्ञात समुद्री मार्गों पर की गई. इंटरनेट मीडिया पर जारी वीडियो में एक नाव को विस्फोट के बाद आग की लपटों में घिरते दिखाया गया. हालांकि, अब तक यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि जिन नावों को निशाना बनाया गया, उनमें वास्तव में मादक पदार्थ मौजूद थे या नहीं.

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि लातिन अमेरिका में मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोहों के साथ अमेरिका ‘‘सशस्त्र संघर्ष’’ कर रहा है. उन्होंने अमेरिका में मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए इन हमलों को आवश्यक कदम बताया है. वहीं, आलोचकों ने नौकाओं पर किए जा रहे इन हमलों की वैधता पर सवाल उठाए हैं.

Latest News

18 October 2026 Ka Panchang: रविवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

19 अक्टूबर 2026, सोमवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि सुबह 10 बजकर 52 मिनट तक रहेगी. इसके...

More Articles Like This

Exit mobile version