बोकारो में वारदातः सनकी पड़ोसी ने कुल्हाड़ी से वार कर किया पति-पत्नी और बहू का कत्ल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Jharkhand Crime: झारखंड से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां ट्रिपल मडर से इलाके में सनसनी फैल गई. यह वारदात बोकारो जिला के नावाडीह थाना से करीब ढाई किलोमीटर दूर कुकुरलीलवा गांव में हुई. बुधवार की सुबह एक सनकी ने कुल्हाड़ी से वार कर दंपती और उनकी बहू का कत्ल कर दिया गया. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है.

एक के बाद एक तीनों पर किया वार

मिली जानकारी के अनुसार, लोगों के सामने ही आरोपित ने धान का बिचड़ा लेकर खेत जा रही महिला पर घर के बाहर ही सड़क पर कुल्हाड़ी से हमला किया है. सबसे पहले वृद्ध महिला को मारा, उसे बचाने आए उसके पति को भी मौत के घाट उतार दिया. फिर बचाने आई बहू पर भी कुल्हाड़ी से वार कर दिया. गंभीर रूप से घायल होने से तीनों की मौत हो गई.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. बताया जाता है कि हमलावर सनकी है और अपने घरवालों को भी पीटकर घर से भगा चुका है. बीते सप्ताह ही उसने अपनी पत्नी को भी पीटकर बुरी तरह घायल कर दिया था, जो अभी अस्पताल में है. मृतकों में जानकी महतो, उनकी पत्नी और उनकी शामिल हैं.

पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में

पुलिस ने बताया कि हत्या का आरोपित घर के बगल का पड़ोसी राजू सिंह को हिरासत में ले लिया गया है. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Latest News

राजस्थान में हादसाः गणेश प्रतिमा विसर्जन कर लौट रहा ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटा, चार लोगों की मौत

Rajasthan Accident: राजस्थान दुखद खबर सामने आई है. गुरूवार की दोपहर राजसमंद जिले के रेलमगरा में गणपति विसर्जन के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली...

More Articles Like This

Exit mobile version