LPG Price Today 5 August 2026: अगर आपके घर का एलपीजी गैस सिलेंडर खत्म होने वाला है और आप आज नया सिलेंडर बुक करने की सोच रहे हैं, तो पहले अपने शहर का ताजा रेट जरूर जान लें. महंगाई के दौर में हर परिवार की नजर गैस सिलेंडर की कीमतों पर रहती है.
ऐसे में घरेलू और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के लेटेस्ट रेट जानना बेहद जरूरी हो जाता है. 5 अगस्त 2026 के लिए तेल कंपनियों ने अलग-अलग शहरों के नए रेट जारी कर दिए हैं. आइए जानते हैं आज आपके शहर में 14.2 किलो और 19 किलो वाले गैस सिलेंडर की कीमत कितनी है…
14.2 किलो घरेलू LPG सिलेंडर के आज के रेट
- दिल्ली: ₹942
- नोएडा: ₹939.50
- गाजियाबाद: ₹939.50
- मुंबई: ₹941.50
- पटना: ₹1031.50
- लखनऊ: ₹979.50
- हैदराबाद: ₹994
- बेंगलुरु: ₹944.50
- चेन्नई: ₹957.50
- रांची: ₹999.50
19 किलो कमर्शियल LPG सिलेंडर के आज के रेट
- दिल्ली: ₹2738
- नोएडा: ₹2738
- गाजियाबाद: ₹2738
- मुंबई: ₹2691.50
- पटना: ₹3018
- लखनऊ: ₹2860.50
- हैदराबाद: ₹2985
- बेंगलुरु: ₹2821
- चेन्नई: ₹2906
- रांची: ₹2922
क्या आने वाले दिनों में बदल सकते हैं LPG के दाम?
एलपीजी सिलेंडर की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल और एलपीजी की लागत, वैश्विक सप्लाई चेन और मिडिल ईस्ट के हालात पर निर्भर करती हैं. अगर इन कारकों में बड़ा बदलाव होता है, तो आने वाले समय में गैस सिलेंडर की कीमतों में भी बदलाव देखने को मिल सकता है.
आखिरी बार कब बदले थे गैस सिलेंडर के रेट?
तेल विपणन कंपनियों ने 1 अगस्त को 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में करीब ₹200 की कटौती की थी. हालांकि, 14.2 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया और इनके रेट पहले की तरह स्थिर बने हुए हैं.
उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को कितनी मिलती है सब्सिडी?
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को 14.2 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर पर ₹300 प्रति सिलेंडर की सब्सिडी सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है. हालांकि, सरकार के मौजूदा नियमों के अनुसार अब एक वित्तीय वर्ष में अधिकतम 4 सब्सिडी वाले सिलेंडर ही उपलब्ध कराए जाते हैं. पहले यह सीमा 9 सिलेंडर तक थी.
यह भी पढ़े: पंजाबः पाकिस्तान से आया ड्रोन, BSF ने बरामद की हथियारों की खेप, एक तस्कर को दबोचा