Bomb Scare: कुवैत से हैदराबाद आ रही फ्लाइट में बम की धमकी, विमान मुंबई डायवर्ट

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bomb Scare: मंगलवार को कुवैत से हैदराबाद आ रही इंडिगो एयरलाइंस की एक फ्लाइट में बम की धमकी मिली. इस धमकी के बाद विमान को मुंबई डायवर्ट कर दिया गया. रिपोर्ट्स के अनुसार, यह धमकी हैदराबाद एयरपोर्ट को एक ईमेल के जरिए दी गई. इसमें कहा गया कि विमान पर एक मानव बम सवार है.

बताया गया है कि विमान की बाद में मुंबई एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग कराई गई और यात्रियों को उतारकर विमान की गहन जांच की गई. फ्लाइट को हवाई अड्डे के आइसोलेशन एरिया में ले जाया गया. इसके साथ ही सुरक्षा टीमों को तैनात कर दिया गया. फिलहाल फ्लाइट में बम के बरामद होने की कोई सूचना नहीं है.

गौरतलब है कि दिल्ली में हुए धमाके के बाद से ही सुरक्षा एजेंसियों ने सतर्कता बढ़ा दी है. इसके बावजूद दो हफ्ते पहले लगातार एयरपोर्ट से लेकर विमानों तक को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी. जहां पहले कनाडा के टोरंटो से दिल्ली आ रहे विमान में बम की अफवाह फैलाई गई तो वहीं इससे पहले मुंबई से वाराणसी जा रही फ्लाइट को बम की धमकी दी गई थी. इसके अलावा कुछ अराजक तत्व दिल्ली एयरपोर्ट, गोवा एयरपोर्ट और चेन्नई एयरपोर्ट को भी उड़ाने की धमकी दे चुके हैं.

Latest News

Swapna Shastra: सपने में झाड़ू देखना शुभ या अशुभ? धन लाभ से धोखे तक मिलते हैं ये संकेत

Sapne Me Jhadu Dekhna: स्वप्न शास्त्र में झाड़ू से जुड़े अलग-अलग सपनों के विशेष अर्थ बताए गए हैं. जानें खुद झाड़ू लगाने, टूटी झाड़ू देखने, मंदिर में सफाई करने और झाड़ू चोरी होने का क्या संकेत माना जाता है.

More Articles Like This

Exit mobile version