बुलंदशहर: दुर्घटना का शिकार हुई मजदूरों से भरी कार, दो की मौत, तीन गंभीर

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UP: शुक्रवार की दोपहर यूपी के बुलंदशहर में सड़क दुर्घटना हो गई. मजदूरों से भरी एक तेज रफ्तार बेकाबू कार पलट गई. इस दुर्घटना में जहां दो लोगों की मौत हो गई, वहीं तीन गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया. बताया जा रहा है कि दुर्घटना का शिकार हुए मजदूर लैंटर डालने का काम करते थे और ठेकेदार के साथ जा रहे थे.

जानकारी के अनुसार, बुलंदशहर में स्थित स्याना मार्ग पर बालाजी मंदिर के पास आज दोपहर मजदूरों से भरी से तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई. दुर्घटना के बाद कार में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई. राहगीरों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी और बचाव कार्य में जुट गए.

कुछ ही देर में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. पुलिस तत्काल पांचों घायलों को सीएचसी ले गई. जहां चिकित्सकों ने ठेकेदार सोनू उर्फ योगेश (45 वर्ष) निवासी चासी थाना आहार और सौरभ (45 वर्ष) निवासी रामबझेड़ा खुर्द थाना पिलखुवा को मृत घोषित कर दिया.

दुर्घटना में घायल संदीप व विजय निवासी चासी थाना आहार और अतुल निवासी राम बझेड़ा खुर्द थाना पिलखुवा को चिकत्सक ने हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया. मामूली रूप से घायल हरवीर सिंह निवासी राम बझेड़ा खुर्द को आवश्यक उपचार दिया गया. इस संबंध में सीओ स्याना प्रखर पांडेय ने बताया कि इस दुर्घटना में दो लोगों की गई है, जबकि घायलों को हायर मेडिकल इलाज चल रहा है. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

Latest News

KAJARI MAHOTSAV 2026: मुंबई में भारत एक्सप्रेस के CMD उपेन्द्र राय और लोक गायिका मालिनी अवस्थी ने यूं साझा किए विचार

KAJARI MAHOTSAV 2026: सपनों की नगरी मुंबई के मलाड ईस्ट स्थित शारदा ज्ञानपीठ इंटरनेशनल स्कूल में 22 अगस्त की...

More Articles Like This

Exit mobile version