महाराष्ट्र के नासिक में डिवाइडर से टकराई कार, 4 की मौत, 4 घायल

मुंबईः रविवार की देर रात महाराष्ट्र के नासिक में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ. मुंबई-नागपुर समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर नासिक के पास एक तेज रफ्तार कार के डिवाइडर से टकरा गई. इस हादसे में कार में सवार 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि टोयोटा इनोवा कार में सवार लोग मुंबई से शिरडी जा रहे थे. घटना सिन्नर तालुका के खंबाले शिवर में रात एक बजे के बीच की है. पुलिस ने कहा कि शुरुआती जांच में यब बात सामने आई है कि कार का टायर फट गया था, जिससे गाड़ी बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई.

अधिकारी ने बताया कि तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जिनकी पहचान 55 वर्षीय रज्जाक अहमद शेख, सत्तार शेख लाला शेख (65) और 50 वर्षीय सुल्ताना सत्तार शेख के रूप में हुई. वहीं, अस्पताल में उपचार के दौरान 40 वर्षीय फैयाज दगुभाई शेख की मौत हो गई.

पुलिस ने कहा कि कार में सवार चार अन्य लोगों को गंभीर चोटें आई हैं. उनमें से एक को उपचार के लिए नासिक ले जाया गया है. बाकी शिरडी के अस्पताल में भर्ती हैं. मामला दर्ज कर लिया गया है. वावी पुलिस घटना की जांच कर रही है.

Latest News

Maha Ashtami 2026: महाअष्टमी के दिन करें दुर्गा सप्‍तशती के इन मंत्रों का जाप, मिलेगा 9 दिनों के पूजा का फल

Maha Ashtami 2026: शक्ति के उपासना का पर्व नवरात्रि चल रहा है. मां दुर्गा के भक्त कृपा पाने के...

More Articles Like This

Exit mobile version