Cargo Ship Attacked in Red Sea: लाल सागर में यमन के पास मालवाहक जहाज पर अटैक

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Cargo Ship Attacked in Red Sea: रविवार को यमन के तट के पास लाल सागर में एक मालवाहक जहाज पर हमला हुआ. ब्रिटेन की समुद्री सुरक्षा एजेंसी यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस (यूकेएमटीओ) ने बताया कि जहाज ने अज्ञात हथियारबंद हमलावरों द्वारा हमले की सूचना दी है. घटना की जांच की जा रही है.

यूकेएमटीओ के मुताबिक, हमला यमन के पश्चिमी तटीय शहर होदेदा से करीब 30 समुद्री मील (55 किलोमीटर) दक्षिण-पश्चिम में हुआ. होदेदा शहर ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों के नियंत्रण में है.एजेंसी ने बताया कि जहाज से सूचना मिली कि उस पर अज्ञात हथियारबंद लोगों ने अटैक किया है. हालांकि, अभी तक किसी भी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली थी.

हूती विद्रोहियों ने दी थी चेतावनी

हाल के दिनों में हूती विद्रोहियों ने फिर से लाल सागर से गुजरने वाले जहाजों पर हमले शुरू करने की धमकी दी थी, लेकिन अब तक उन्होंने कोई नया हमला नहीं किया था. इस घटना पर हूती संगठन की ओर से भी तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई।

इससे पहले गाजा युद्ध के दौरान हूती विद्रोहियों ने अपने नियंत्रण वाले इलाकों के पास से गुजरने वाले कई जहाजों पर ड्रोन और मिसाइलों से हमले किए थे. इन हमलों की वजह से कई अंतरराष्ट्रीय शिपिंग कंपनियों ने लाल सागर और स्वेज नहर के रास्ते की बजाय अफ्रीका के दक्षिणी सिरे से लंबा समुद्री मार्ग अपनाना शुरू कर दिया था.

Latest News

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल पंप जाने से पहले चेक करें नए रेट, जानें दिल्ली से मुंबई तक आज कितना है भाव

Petrol Diesel Price Today 10 July 2026: अगर आज गाड़ी में तेल भरवाने जा रहे हैं, तो पहले अपने शहर का ताजा भाव चेक कर लें. दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, पटना और हैदराबाद समेत अलग-अलग शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अलग बनी हुई हैं.

More Articles Like This

Exit mobile version