CBSE Schools: सीबीएसई ने रद्द की 36 स्कूलों की मान्यता, जाने ऐसा क्यों किया

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

CBSE: पटना से बड़ी खबर आ रही है. यहां केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, सीबीएसई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 36 स्कूलों की मान्यता रद्द कर दी है. ये सभी स्कूल बोर्ड के पटना जोन के अंतर्गत आते हैं.

बिहार राज्य के 26 और झारखंड के 10 स्कूल हैं शामिल
जानकारी के अनुसार इनमें बिहार राज्य के 26 व झारखंड के 10 स्कूल शामिल हैं. बोर्ड ने इन सभी स्कूलों की सूची अपनी वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी है. इसको लेकर छात्रों और अभिभावकों को आगाह भी किया गया है.

बोर्ड ने कहा
बोर्ड का यह कहना है कि ये सभी स्कूल छात्रों से बड़ी रकम वसूल रहे थे, लेकिन पढ़ाई और व्यवस्था के नाम पर छात्रों को कोई सुविधा नहीं दे रहे थे. बोर्ड ने जांच के माध्यम से ऐसे स्कूलों को चिन्हित किया और अब कार्रवाई करते हुए लापरवाही बरतने वाले ऐसे सभी स्कूलों की मान्यता रद्द कर दी है.

छात्रों को परीक्षा देने का मिलेगा मौका
हांलाकि, सीबीएसई ने इस बात का भी ध्यान रखा है कि फैसले से इन स्कूलों में शिक्षारत छात्रों का भविष्य खराब न हो, इसलिए बोर्ड ने यहां के छात्रों को आखिरी बार पेपर देने का मौका दिया है. मालूम हो कि इन स्कूलों में 7000 से भी ज्यादा छात्रों ने बोर्ड परीक्षा के लिए फॉर्म भरा था.

Latest News

Navratri 2026 Ashtami Date: कब है नवरात्रि की अष्टमी और नवमी? जानिए सही तिथि व शुभ मुहूर्त

Navratri 2026 Ashtami Date: शारदीय नवरात्रि का महापर्व चल रहा है. मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए भक्तगण...

More Articles Like This

Exit mobile version