CG News: सुकमा में मुठभेड़, कई नक्सली घायल, रुक-रुककर हो रही फायरिंग

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Sukma naxalite encounter: शनिवार को सुकमा जिले के घने जंगलों में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है. बताया जा रहा है कि इस मुठभेड़ में कई नक्सलियों को गोली लगी है. हालांकि, कुल कितने नक्सली मारे गए हैं. इसकी अभी तक प्रशासनिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है. फोर्स ने नक्सली बंद के मद्देनजर सुकमा जिले में ऑपरेशन तेज कर दिया हैं.

बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा जिले, बीजापुर, नारायणपुर की तरह सुकमा जिले में भी नक्सलियों की मांद में घुसकर जवान लगातार अभियान चला रहे हैं. पुलिस फोर्स से मिली जानकारी के अनुसार, कोंटा क्षेत्र के किन्द्रेलपाड़ के घने जंगलों में माओवादियों के जमावड़े की सूचना मिली थी, जिसके बाद डीआरजी-कोबरा-एसटीएफ के जवानों ने संयुक्त अभियान चलाया है. इस दौरान किन्द्रेलपाड़ के जंगलों में डीआरजी और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई.

सुकमा एसपी किरण चौहान ने बताया कि रुक-रुककर अभी भी इलाके में मुठभेड़ जारी है. मुठभेड़ पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी लगातार नजर बनाए हुए हैं. 26 मई को नक्सलियों ने बंद का आह्वान किया है, जिसको देखते हुए सुरक्षा बलों ने इलाके में ऑपरेशन तेज कर दिया है.

Latest News

Jordan Church Attack: अंतिम संस्कार के दौरान चर्च में हमला, 9 लोगों की मौत, दर्जनों घायल, तीन संदिग्ध अरेस्ट

Jordan Church Attack: जॉर्डन में एक ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च पर हुए हमले के सिलसिले में सुरक्षा बलों ने सोमवार...

More Articles Like This

Exit mobile version