चाईबासाः सारंडा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, गोला-बारूद बरामद

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

चाईबासाः झारखंड से मुठभेड़ की खबर आ रही है. यहां पश्चिम सिंहभूम जिला के सारंडा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच बुधवार को मुठभेड़ हो गई. इस मुठभेड़ में नस्कली अपने आप को बचाते हुए भाग निकले.
बताया जा रहा है कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि हार्डकोर नक्सली अनल दा अपने टीम के साथ सारंडा के सुरक्षित इलाकों में जाने के लिए भ्रमण कर रहे हैं. इस सूचना पर सुरक्षा बल सक्रिय हो गए और तलाशी अभियान शुरु कर दिया. इस दौरान जराइकेला थाना क्षेत्र के जंगल में सुरक्षाबल को आते हुए देख नक्सलियों ने फायरिंग कर दी. इस पर सुरक्षाबल ने चारों ओर से सक्रि‍य होकर जवाबी कार्रवाई की. अपने को कमजोर होता देख नक्सली भाग निकले.

सुरक्षा बलों द्वारा चलाए गए सर्च आपरेशन के दौरान भारी मात्रा में गोला-बारूद नक्सली सामग्री बरामद होने की सूचना प्राप्त हुई है. जानकारी मिल रही थी सारंडा के बीहड़ में बरसात के समय अपने को सुरक्षित जगह पर रखने के लिए नक्सली लगातार भ्रमण कर रहे हैं. इसमें बड़े नक्सली नेता भी शामिल है. जिनके साथ 40–50 लोगों का दस्ता शामिल है.

मालूम हो कि बीते दिनों सुरक्षा बलों द्वारा शहर में नक्सलियों के विरुद्ध की गई कार्रवाई में पांच नक्सली मारे गए थे. उसके बाद से ही नक्सलियों के बड़े नेता सारंडा क्षेत्र में लगातार भ्रमण कर बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में हैं, लेकिन उनके हर मंसूबे को सुरक्षा बल के द्वारा नाकाम किया जा रहा है.

वही, इस संबंध में जानकारी देते हुए चाईबासा पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने कहा कि सारंडा क्षेत्र में सुरक्षा बल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है. वहां से कुछ सामग्री भी बरामद की गई है. टीम के लौटने के बाद ही पूरी जानकारी साझा की जा सकती है.

Latest News

‘भारत हमारा प्रतिद्वंदी नहीं बल्कि साझेदार हैं’, चीन रवाना होने से पहले जिनपिंग दे गए बदलते रिश्तों का बड़ा संदेश

New Delhi: 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने के बाद राष्ट्रपति शी जिनपिंग चीन रवाना हो गए. दूसरे...

More Articles Like This

Exit mobile version