दिल्ली की सड़क पर हुड़दंग: युवकों ने फोड़े रंगीन बम, पांच दबोचे गए

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

दिल्लीः लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में दिल्ली की पश्चिमी जिला पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि इन कारों में करीब 20-25 युवक सवार थे. जो पीरागढ़ी की ओर जाने वाले विकासपुरी फ्लाईओवर पर हुड़दंग मचा रहे थे.

जिग-जैग तरीके से चलाया वाहन
सड़क पर इन युवकों ने रंगीन बम फोड़े और जिग-जैग तरीके से वाहन चलाया. दिल्ली में सीआरपीसी की धारा-144 लागू है. इन लोगों पर आईपीसी की धारा 279 और 188 के तहत मामला दर्ज किया गया है. युवकों और उनके वाहनों की पहचान की गई, इन युवकों को तिलक नगर से पकड़ा गया है. यह जानकारी डीसीपी पश्चिम विचित्र वीर ने दी.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version