Chhattisgarh Blast: बारूद फैक्ट्री में धमाका, दस लोगों की मौत की खबर, कई घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Chhattisgarh Blast: छत्तीसगढ़ से भीषण हादसे की खबर आ रही है. यहां बेमेतरा जिले के बेरला के बारूद फैक्ट्री में ब्लास्ट हुआ है. इस ब्लास्ट में आठ से 10 लोगों की मौत की खबर आ रही है, जबकि दर्जनभर लोग घायल बताए जा रहे हैं. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बेमेतरा जिले के बेरला ब्लॉक अंतर्गत ग्राम बोरसी स्थित बारूद फैक्टरी में धमाका हुआ है. यह घटना आज सुबह हुई. बारूद फैक्टरी में ब्लास्ट की आवाज कई किलोमीटर तक सुनाई दी. इससे आस-पास के गांव के लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंच गए.

धमाके के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. घायलों में से सात लोगों को रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में लाया गया है, जिसमें से एक व्यक्ति की मौत हो गई है.

वहीं, रायपुर के अलग-अलग निजी अस्पतालों में भी घायलों को भर्ती कराया गया है. बेमेतरा कलेक्टर ने बताया कि मौके पर एसडीएम पहुंचे हैं. कुल कितने लोग घायल हुए हैं, अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है. कई लोग मलबे में दबे हुए हैं. उन्हें निकालने का प्रयास किया जा रहा है.

अभी कंपनी के अंदर किसी को जाने नहीं दिया जा रहा है. पुलिस-प्रशासन के आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी. ग्रामीणों का कहना है कि जहां पर ब्लास्ट हुआ है, वहां पर 15 से 20 लोग काम करते हैं. कंपनी में बारूद का काम होता था. ब्लॉस्ट के बाद कर्मचारी बाहर की तरफ भागे. वहीं. फैक्ट्री का मलबा यानी सीमेंट के टुकड़े दूर तक गिरे हैं. कुछ लोगों के मलबा में दबे होने की आशंका है.

Latest News

इटली के मिलान में हिंसा की आशंका, अलर्ट जारी, लग्जरी स्टोर बंद, तैनात होंगे 500 अतिरिक्त सैनिक

Rome: इटली के मिलान शहर में वीकेंड पर हुए हिंसक प्रदर्शन के बाद सरकार ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने...

More Articles Like This

Exit mobile version