Chhattisgarh: कांग्रेस नेता ने परिवार संग खाया जहर, पत्नी-बेटों सहित चार की मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ से दुखद खबर आ रही है. यहां किसी कारणवश एक कांग्रेस नेता ने पूरे परिवार के साथ जहरीला पर्दाथ खा लिया. इलाज के दौरान कांग्रेस नेता, उनकी पत्नी और दो बेटों की मौत हो गई. पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है.

जानकारी के अनुसार, 30 अगस्त को जांजगीर चांपा जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर-10 बोधा तालाब निवासी कांग्रेस नेता पंचराम यादव (65 वर्ष) उनकी पत्नी दिनेश नांदनी यादव (55), बेटा सूरज यादव (27) और नीरज यादव (32 वर्ष) ने एक साथ विषाक्त पर्दाथ का सेवन कर लिया था, हालत बिगड़ने पर सभी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था. हालत गंभीर होने पर सभी को बिलासपुर रेफर किया गया था. सिम्स अस्पताल में इलाज के दौरान नीरज यादव की मौत हो गई थी.

वहीं, पंचराम यादव, दिनेश नंदनी यादव और सूरज यादव का इलाज आरबी अस्पताल में चला रहा था. जहां 31 अगस्त की देर रात तीनों ने दम तोड़ दिया. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. परिवार ने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है. पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है.

Latest News

चोट के कारण इगा स्वियातेक निंगबो ओपन से बाहर, डब्ल्यूटीए में क्वालीफाई करने की संभावनाएं भी खत्म

New Delhi: छह बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन इगा स्वियातेक ने निंगबो ओपन से अपना नाम वापस ले लिया...

More Articles Like This

Exit mobile version