Chhattisgarh Encounter: सुरक्षाबलों और नक्सलियों में मुठभेड़, एक नक्सली ढेर

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Chhattisgarh Encounter: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई. इस मुठभेड़ में सुरक्षा बलों एक नक्सली को ढेर कर दिया. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दंतेवाड़ा-बीजापुर के सीमावर्ती इलाके में हुई मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया.

पुलिस ने बताया कि थाना किरंदुल क्षेत्रान्तर्गत पुरंगेल के गमपुर में मुठभेड़ हुई. इस मुठभेड़ में एक पुरुष माओवादी का शव बरामद हो गया है, जिसकी पहचान की जा रही है. मुठभेड में कई नक्सलियों के घायल होने की संभावना है. सर्च के दौरान पुलिस ने एक हथियार और भारी मात्रा में गोला-बारूद सहित दैनिक उपयोग की सामग्री जब्त की है. फिलहाल, इलाके में सर्चिंग अभियान जारी है.

Latest News

चीनी डील को लेकर कर्ज बना नेपाल सरकार का सिरदर्द, अब उठे रहे सवाल

Nepal-China jet deals: नेपाल सरकार की तरफ से एक दशक पहले खरीदे गए चीनी विमान एक बार फिर से...

More Articles Like This

Exit mobile version