Chhattisgarh Encounter: मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने पांच नक्सलियों को किया ढेर, दो जवान घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Chhattisgarh Encounter: छत्तीसगढ़ से मुठभेड़ की खबर आ रही है. यहां कांकेर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है. बताया जा रहा है कि पुलिस और नक्सलियों के बीच चल रही मुठभेड़ में पांच नक्सली मारे जा चुके हैं.

अबूझमाड़ के जंगलों में मुठभेड़ चल रही है. मिली जानकारी के अनुसार, इस मुठभेड़ में दो जवान घायल हो गए हैं. घायल जवानों को एयर लिफ्ट कर रायपुर ले जाया गया है. इसकी पुष्टि एसपी आई के एलिसेला ने की है.

बताया गया है कि मुठभेड़ के बाद पांच नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं. इसके साथ ही मौके से कई हथियार और विस्फोटक सामान भी बरामद हुए हैं. कांकेर डीआरजी, नारायणपुर डीआरजी बीएसएफ और एसटीएफ की संयुक्त पार्टी ने बड़ा ऑपरेशन चलाया है. मुठभेड़ जारी है.

Latest News

दिल्ली से काशी तक अब स्लीपर वंदे भारत की रफ्तार, ट्रेन की शुरुआत पर PM मोदी बोले- ‘ऐतिहासिक दिन’

UP First Sleeper Vande Bharat: दिवाली से पहले उत्तर प्रदेश के रेल यात्रियों को एक नई ट्रेन की सौगात...

More Articles Like This

Exit mobile version