छत्तीसगढ़ः सुकमा में DRG जवानों के साथ मुठभेड़, एक नक्सली ढेर, हथियार बरामद

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

सुकमाः इन दिनों छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ और हमले की वारदातें बढ़ गई हैं. इसी क्रम में सुकमा के बुर्कालंका इलाके में डीआरजी जवानों के साथ नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई. इस मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया है और सर्च ऑपरेशन जारी है. एसपी किरण चौहान ने बताया कि बुरकलांका इलाके में डीआरजी जवानों के साथ मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर हो गया है. मारे गए नक्सली का शव बरामद कर लिया गया है.

बुर्कालंका में सुबह हुई मुठभेड़
नक्सलियों के साथ पुलिस टीम की आज (शनिवार) की सुकमा जिले के बुर्कालंका में मुठभेड़ हो गई. इस गोलीबारी में जहां एक नक्सली के शव के साथ हथियार भी बरामद किए गए हैं, वहीं इलाके में सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है.

पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण ने बताया कि शुक्रवार की रात जवानों की एक टीम सर्चिंग के लिए निकली हुई थी. शनिवार की सुबह करीब 6 बजे सुकमा के बुर्कलंका इलाके में डीआरजी जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई. करीब 20 मिनट तक चली मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर हो गया.

पुलिस ने बरामद किया नक्सली का शव
पुलिस ने मुठभेड़ में मारे गए नक्सली का शव बरामद कर लिया है. बस्तर संभाग में पुलिस द्वारा लगातार नक्सलियों के खिलाफ सर्च आपरेशन चलाया जा रहा है. मुठभेड़ के बाद बुर्कलंका इलाके में सर्चिंग की जा रही है. वही ऐसा अनुमान भी लगाया जा रहा है कि इस मुठभेड़ में और कई नक्सली भी घायल भी हुए होंगे.

Latest News

22 October 2026 Ka Panchang: गुरुवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

22 October 2026 Ka Panchang: 22 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है. इस दिन...

More Articles Like This

Exit mobile version