Chhattisgarh: दो बाइकों की जबरदस्त टक्कर में चार की मौत, दो घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Chhattisgarh Jashpur Accident: छत्तीसगढ़ से भीषण सड़क हादसे की खबर आ रही है. यहां जशपुर जिले में भीषण सड़क दुर्घटना हुई है. दो बाइकों टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई. जबकि दो घायल हो गए. घटना की जाानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि यह हादसा शुक्रवार की देर शाम तुमला क्षेत्र के गंझियाडीह गांव के पास हुआ.

पुलिस अधिकारी ने बताया
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के मुतबिक, दो मोटरसाइकिलों पर 6 लोग सवार थे. इसी दौरान विपरीत दिशाओं से आ रहे ये वाहन एक-दूसरे से आमन-सामने से टकरा गए. उन्होंने कहा कि तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए. इन तीन घायलों में से एक ने कोतबा के एक सरकारी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.

तीन मृतकों की हुई पहचान
अधिकारी ने बताया कि मृतकों में से तीन की पहचान गंझियाडीह गांव निवासी चंदन नायक, खगेश्वर धोबी और पास के कोल्हेझरिया गांव के उमाशंकर के रूप में हुई है.
अधिकारी ने कहा कि शेष दो घायलों में से एक को पड़ोसी रायगढ़ जिले में स्थानांतरित कर दिया गया, जबकि दूसरे को जशपुर के फरसाबहार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया.

सीएम विष्णु देव साई ने जताया शोक
अधिकारी ने यह भी बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि दोनों दोपहिया वाहन तेज रफ्तार में थे. हालांकि, दुर्घटना की आगे की जांच जारी है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में चार लोगों की मौत पर शोक व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की.

Latest News

पाकिस्तान में भीषण हादसा: डिवाइडर से टकराकर पलटी बस, 11 लोगों की मौत, 30 से अधिक घायल

Accident in Pakistan: पाकिस्तान से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है. यहां पंजाब प्रांत में बुधवार को...

More Articles Like This

Exit mobile version