Chhattisgarh: बीजापुर में IED ब्लास्ट, दो DRG जवान घायल, एक नक्सली ढेर

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

छत्तीसगढ़ः छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर आ रही है. यहां बीजापुर में आईईडी विस्फोट का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि इस विस्फोट में दो डीआरजी जवान घायल हो गए हैं. मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर हो गया है. ये मुठभेड़ जिले के थाना गंगालूर क्षेत्र के मुनगा के जंगल में हुई है.

बताया गया है कि विस्फोट के बाद हुई गोलीबारी में एक नक्सली मारा गया है. इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. इसकी जानकारी एसपी बीजापुर जितेंद्र यादव ने दी है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 40 नक्सलियों की सूचना पर आज सुबह डीआरजी की टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी. इस दौरान मुनगा के जंगल में पहले से घात लगाए नक्सलियों ने जवानों पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए एक वर्दीधारी नक्सली को ढेर कर दिया.

जवानों ने मौके से एक पिस्टल, जिंदा आईईडी और अन्य नक्सल सामग्री बरामद की है. वहीं, नक्सलियों ने मुनगा गांव के पास जवानों पर आईईडी ब्लास्ट किया, जिसकी जद में आने से डीआरजी के दो जवान योगेश्वर शोरी व मंगलू कुड़ियाम घायल हो गए हैं, उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है.

Latest News

राजस्थान में हादसाः गणेश प्रतिमा विसर्जन कर लौट रहा ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटा, चार लोगों की मौत

Rajasthan Accident: राजस्थान दुखद खबर सामने आई है. गुरूवार की दोपहर राजसमंद जिले के रेलमगरा में गणपति विसर्जन के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली...

More Articles Like This

Exit mobile version