China Earthquake: भूकंप के झटकों से कांपी चीन के सिचुआन की धरती, जाने कितनी रही तीव्रता

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

China Earthquake: शुक्रवार को भूकंप के झटकों से चीन की धरती कांप उठी. सिचुआन प्रांत में 5.1 तीव्रता का भूकंप आया. झटके महसूस होते ही लोगों में शोर-शराबा के बीच हड़कंप मच गया.

चीन भूकंप नेटवर्क सेंटर के मुताबिक, शुक्रवार को सिचुआन प्रांत के नेइजियांग में लॉन्गचांग शहर में 5.1 तीव्रता का भूकंप आया.

भूकंप जमीन से 13 किलोमीटर की कम गहराई पर आया, जिसका मतलब है कि आस-पास के इलाकों में झटके महसूस किए जा सकते हैं. अधिकारियों ने अभी तक जान-माल के नुकसान या भूकंप के बाद आने वाले झटकों (आफ्टरशॉक्स) के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है. झटकों के बाद से लोगों में भय व्याप्त हैं.

Latest News

गुजरातः BSF ने कच्छ से चार पाकिस्तानी मछुआरों को पकड़ा, नाव की जब्त, जाने क्या है मामला

Gujarat Crime: गुजरात से बड़ी खबर सामने आई है. यहां कच्छ के सर क्रीक इलाके में BSF ने बड़ी...

More Articles Like This

Exit mobile version