इंग्लैंड के खिलाफ सलमान ने लपका बेहतरीन कैच, पहली बार चुस्त-दुरुस्त फील्डिंग में दिखी पाकिस्तानी टीम

New Delhi: इंग्लैंड के खिलाफ जारी लॉर्ड्स टेस्ट के पहले दिन पाकिस्तान के खिलाडी सलमान अली आगा ने एक ऐसा कैच लपका जिसे देखकर सबकी आंखें फटी रह गई. सलमान ने इंग्लैंड के सेट हो चुके बल्लेबाज जॉर्डन कॉक्स का एक बेहतरीन कैच लपका, जब वह 55 रन के स्कोर पर थे. सलमान ने जब जॉर्डन कॉक्स का कैच लपका तब वह सब्सीट्यूट फील्डर के तौर पर स्लिप में खड़े थे.

जॉर्डन कॉक्स ने शॉट का किया प्रयास 

पारी के 48वें ओवर की पहली गेंद पर खुर्रम शहजाद के खिलाफ जॉर्डन कॉक्स ने शॉट का प्रयास किया, लेकिन गेंद बल्ले का मोटा किनारा लेकर थर्ड मैन की दिशा में चली गई. इसी दौरान सलमान ने हवा में तैरते हुए गेंद को अपने पंजे में जकड़ लिया. कैच इतना शानदार था कि खुद जॉर्डन कॉक्स और सलमान आगा को यकीन नहीं हुआ. पाकिस्तान के लिए जॉर्डन कॉक्स का ये विकेट एक तरीके से टर्निंग पॉइंट साबित हुआ.

इंग्लैंड की पारी को संभाला

क्योंकि कॉक्स ने जेमी स्मिथ के साथ मिलकर इंग्लैंड को पारी को संभाला था, लेकिन कॉक्स आउट के होने के साथ ही पाकिस्तानी टीम को वापसी मौका का मिल गया और फिर एक के बाद विकेट हासिल कर उन्होंने इंग्लैंड को बैकफुट पर धकेल दिया. यही कारण है कि पहले दिन की समाप्ति तक इंग्लैंड की टीम ने 248 रन बनाने में अपने 9 विकेट गंवा दिए. बता दें कि मैच में पाकिस्तान की टीम ने टॉस जीतने के बाद इंग्लैंड को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया था.

अच्छी नहीं रही शुरुआत 

पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही. टीम ने पहले ही सेशन में अपने 4 विकेट गंवा दिए थे, कॉक्स के बाद जेमी स्मिथ के अर्धशतक से मेजबान टीम किसी तरह 200 रन के आंकड़े पार करने में सफल रही. पाकिस्तान के लिए गेंदबाजी में मोहम्मद अब्बास ने 4 और मोहम्मद अली के खाते में 3 विकेट आया.

इसे भी पढ़ें. ‘हमारी सेना खुद सक्षम है’ नेपाल ने भारत-चीन सहित कई देशों की रेस्क्यू टीमों को किया मना

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version