China-Taiwan: हरकतों से बाज नहीं आ रहा चीन, ताइवान की सीमा में फिर भेजे सैन्य विमान

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

China-Taiwan: चीन अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है. ताइवान पर कब्जा करने के लिए लगातार घुसपैठ करता रहता है. पिछले कुछ महीनों से उसने ताइपे के आसपास अपनी सैन्य गतिविधियों को बढ़ा दिया है. हाल ही में चीनी तटरक्षकों ने मछली पकड़ने वाली ताइवानी नाव को जब्त कर लिया था. वहीं, अब शुक्रवार को एक बार फिर बीजिंग की सेना ने ताइवान की सीमा में घुसपैठ की कोशिश की है.

ताइवान के राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय ने बताया
ताइवान के राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय (एमएनडी) ने बताया कि शुक्रवार सुबह 7 बजे ताइवान के आसपास चीनी सैन्य विमान देखे गए. सेना ने बताया कि जे-16 लड़ाकू विमानों सहित 26 चीनी सैन्य विमानों को देखा गया. चीनी विमान ताइवान के उत्तर, मध्य और दक्षिणी हिस्से में हवाई क्षेत्र में गए. इसके जवाब में ताइवान ने चीन की गतिविधि की निगरानी के लिए विमान, नौसैनिक जहाजों और वायु रक्षा मिसाइल प्रणालियों को तैनात किया.

नहीं आया चीन का बयान
इस महीने की शुरुआत से ताइपे ने द्वीप के पास कम से कम 127 चीनी सैन्य विमानों का पता लगाया है. फिलहाल इस मामले में चीन के रक्षा मंत्रालय ने कोई टिप्पणी नहीं की है.

प्रधानमंत्री चो जुंग-ताई ने कहा
शुक्रवार को ताइवान के प्रधानमंत्री चो जुंग-ताई ने कहा कि मछुआरों को सतर्क रहने के लिए कह दिया है. उनसे कहा है कि ऐसा कुछ भी न करें, जिसे अवैध माना जा सकता है. उन्होंने आगे कहा, ‘साथ ही, मैं चीन से कहना चाहता हूं कि वह तनाव न बढ़ाए.’

Latest News

भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र को मिलेगी नई उड़ान, 2033 तक 44 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने का लक्ष्य

India Space Economy: भारत का अंतरिक्ष क्षेत्र अब केवल वैज्ञानिक उपलब्धियों तक सीमित नहीं है, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था,...

More Articles Like This

Exit mobile version