Chirag Paswan: दुर्घटनाग्रस्त होने से बचा हेलीकॉप्टर, बाल-बाल बचे चिराग पासवान

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

समस्तीपुरः बिहार से बड़ी खबर आ रही है. लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख चिराग पासवान गुरुवार को बाल-बाल बचे. उनका हेलीकॉप्टर हेलीपैड पर दुर्घटनाग्रस्त होने से बच गया. संयोग अच्छा रहा कि कोई हादसा नहीं हुआ.

जनसभा को संबोधित करने के लिए पहुंचे थे चिराग पासवान
मालूम हो कि गुरुवार को लोजपा प्रमुख चिराग पासवान उजियारपुर में जनसभा को संबोधित करने के लिए पहुंचे थे. यहां बने हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर ट्रैक से नीचे चला गया.

हेलीकॉप्टर का पहिया जमीन में धंसा
इस घटना से जुड़ी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं. इनमें साफ देखा जा सकता है कि हेलीकॉप्टर का पहिया जमीन में धंसा हुआ है.

तस्वीरों से इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि हेलीकॉप्टर के पहिए कच्ची जमीन में धंसे हुए हैं. ऐसे में यहां बड़ी दुर्घटना हो सकती थी. इस संबंध में चिराग पासवान के कार्यालय की तरफ से मीडिया को जानकारी जारी की गई है.

Latest News

हवा में खुला दरवाजा, भारतीय एयर एम्बुलेंस की बांग्लादेश में इमरजेंसी लैंडिंग, मरीज की मौत

Air Ambulance Emergency Landing: अगरतला से कोलकाता जा रही एक भारतीय एयर एम्बुलेंस में अचानक हवा में तकनीकी खराबी...

More Articles Like This

Exit mobile version