चित्रकूटः अज्ञात वाहन ने पिकअप में मारी टक्कर, 4 महिलाओं की मौत, 6 घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

चित्रकूटः यूपी के चित्रकूट में भीषण सड़क हादसा हुआ है. आज भोर में झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर अज्ञात वाहन में पिकअप में टक्कर मार दिया. इस हादसे में जहां चार महिलाओं की मौत हो गई, वही छह लोग घायल हो गए. यह हादा शिवरामपुर कस्बे के पास हुआ. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया.

प्रयागराज से यात्रियों को लेकर जा रही थी पिकअप
मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा बरुआ नदी पुल के पास बुधवार की सुबह करीब पांच बजे हुआ. एक पिकअप प्रयागराज से यात्रियों को लेकर जनपद बांदा के कालिंजर जा रही थी. इसी दौरान झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर ओवर टेक करने के दौरान किसी अज्ञात वाहन ने पिकअप में टक्कर मार दी, जिससे पिकअप पलट गया. हादसे के बाद वाहन में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई.

मृतकों में ये लोग हैं शामिल
रास्ते से गुजर रहे लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. कुछ ही देर में चौकी प्रभारी सनी चतुर्वेदी पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए. तत्काल घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवरामपुर ले जाया गया. यहां बांदा थाना कालिंजर के गाडियां निवासी कुसमा (60 वर्ष) पत्नी हरीराम, सड़ा निवासी केशर (60) पत्नी श्रीकेशन, 21 वर्षीय पुत्री सपना और मध्य प्रदेश जिला पन्ना थाना चंद्रा के खरबा निवासी सुनील की 14 वर्षीय बेटी मनु की मौत हो गई.

चौकी प्रभारी सनी चतुर्वेदी ने बताया
चौकी प्रभारी सनी चतुर्वेदी ने बताया कि शकुंतला (62 वर्ष), किशन (65), 35 वर्षीय वंदना (35) 16 वर्षीय भोले का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. जांच-पड़ताल करते हुए अज्ञात वाहन चालक की तलाश की जा रही है.

Latest News

Aaj Ka Rashifal: धनतेरस पर इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 06 November 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version