कोल्ड्रिफ कफ सिरप मामलाः Sresan Pharma कंपनी से जुड़े परिसरों पर ED की छापेमारी

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

ED Raid: कोल्ड्रिफ कफ सिरप मामले में बड़ा एक्शन लिया गया है. प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने फार्मा से जु़ड़े कई परिसरों में सोमवार को छापामारी की है. हालांकि, छापामारी से जुड़ी अधिक जानकारी आनी बाकी है. मालूम हो कि कोल्ड्रिफ कफ सीरप को श्रीसन फार्मा ही बनाती है.

पुलिस ने कंपनी के मालिक हो कर लिया हैं गिरफ्तार

मालूम हो कि इस फार्मा कंपनी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. फार्मास्युटिकल कंपनी स्रसेन फार्मा के मालिक रंगनाथन को चेन्नई में मध्य प्रदेश पुलिस ने पिछले दिनों गिरफ्तार किया था. अब कंपनी से जुड़े परिसरों में ईडी की रेड चल रही है.

गौरतलब है कि कोल्ड्रिफ कफ सीरप के सेवन से मध्य प्रदेश में 22 बच्चों की मौत हो गई है. वहीं, राजस्थान में भी इस सीरप के सेवन से बच्चों ने अपनी जान गंवाई है.

कई राज्यों में कोल्ड्रिफ सीरप की बिक्री पर रोक

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में कोल्ड्रिफ कफ सीरप के सेवन से 20 से अधिक बच्चों की मौत के बाद राज्य सरकार ने एहतियाती कदम उठाते हुए इस दवा की बिक्री पर बैन लगा दिया. इसके बाद राजस्थान सहित कई राज्यों में कोल्ड्रिफ कफ सीरप की बिक्री पर रोक लगा दी गई. इसमें गुजरात, पंजाब, यूपी, तमिलनाडु, बंगाल आदि शामिल है.

Latest News

Ahoi Ashtami 2026: अहोई अष्टमी व्रत आज, फटाफट नोट करें शुभ मुहूर्त और पूजा उपाय

Ahoi Ashtami 2026: हिंदू धर्म में हर साल कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन अहोई...

More Articles Like This

Exit mobile version