Colombia: कोलंबिया की कोयला खदान में धमाका, खामोश हो गई चार मजदूरों की जिंदगी

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Colombia Coal Mine Explosion: कोलंबिया से फिर धमाके की खबर सामने आई है. दक्षिण अमेरिका के मध्य कोलंबिया में एक कोयला खदान में हुए धमाके में चार मजदूरों की जान चली गई. यह वही इलाका है, जहां एक हफ्ते पहले भी ऐसी ही एक घटना हुई थी, जिसमें नौ लोगों की मौत हो गई थी.

कुंडिनामारका क्षेत्र के गवर्नर जॉर्ज एमिलियो रे ने X प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में बताया कि कुकुनुबा इलाके में लास क्विंटास खदान में फंसे चार खनिकों के शव बरामद कर लिए गए हैं.

घटना को लेकर कुंडिनामारका रिस्क मैनेजमेंट ऑफिस ने कहा, “वह आपात स्थिति से निपट रहे है.” इसके साथ ही स्थानीय मीडिया ने बताया कि घटना के दौरान मजदूर जमीन के नीचे लगभग 500 मीटर (1,650 फीट) की गहराई में थे. हालांकि, धमाके की वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई, लेकिन कोलंबिया के इस इलाके में खदान दुर्घटनाएं आम हैं.

वहां के लोगों की माने तो, ये दुर्घटनाएं उन अवैध या छोटे पैमाने पर चलने वाली खदानों में खराब वेंटिलेशन के कारण होती हैं, जो बिना परमिट के चलती हैं और सुरक्षा मानकों को पूरा करने में नाकाम रहती हैं. इसके पहले 4 मई को कुंडिनामारका के ही सुताताउसा नगर पालिका में एक और भूमिगत कोयला खदान में धमाका हुआ था. इस घटना में नौ लोगों की जान चली गई थी.

Latest News

Tata Motors Roadmap: अगले 5 साल में 40,000 करोड़ रुपये लगाएगी टाटा मोटर्स, 12 लाख से ज्यादा कारें बेचने का लक्ष्य

टाटा मोटर्स ने पैसेंजर व्हीकल कारोबार के लिए अगले पांच वर्षों का बड़ा रोडमैप पेश किया है. कंपनी करीब 40,000 करोड़ रुपये निवेश करेगी, 6 नए मॉडल लॉन्च करेगी और 20 से अधिक मौजूदा मॉडलों को अपडेट करेगी. वित्त वर्ष 2030 तक सालाना 12 लाख से अधिक वाहन बेचने का लक्ष्य है.

More Articles Like This