पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सांप्रदायिक हिंसा, 18 लोगों की मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pakistan: पाकिस्तान से बड़ा मामला सामने आ रहा है. यहां के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में पिछले 24 घंटे में सांप्रदायिक हिंसा जारी है. इस हिंसा में कम से कम 18 लोगों की मौत की खबर है, जबकि 30 अन्य घायल हुए हैं.

वाहनों पर हमले के बाद शुरु हुई झड़प
इस संबंध में पुलिस ने बताया कि अफगानिस्तान की सीमा से लगे कुर्रम जिले में अलीजई और बागान कबीलों के बीच झड़पें गुरुवार को यात्री वाहनों के काफिले पर हमले के बाद हुईं. इस हमले में उग्रवादियों ने 47 लोगों की हत्या कर दी थी. वहीं, बालिशेल, खार काली, कुंज अलीजई और मकबाल में भी गोलीबारी जारी है. लोग भारी हथियारों से एक-दूसरे को निशाना बना रहे हैं.

झड़पों में अब तक 18 लोगों की मौत हो चुकी है और 30 लोग घायल हो गए हैं. स्वतंत्र और मीडिया सूत्रों ने झड़पों में 30 से अधिक लोगों के मारे जाने की खबर दी है. झड़प में घरों और दुकानों को भी नुकसान पहुंचाया गया है. विभिन्न गांवों के लोग सुरक्षित स्थानों पर भाग गए हैं.

निजी शिक्षा नेटवर्क के अध्यक्ष मुहम्मद हयात हसन ने पुष्टि की, कि बिगड़ती स्थिति की वजह से जिले के सभी शैक्षणिक संस्थान शनिवार को बंद रहे.

इससे पहले हमले में 47 लोगों की हुई थी मौत
अधिकारी ने बताया कि गुरुवार को बागान, मंदूरी और ओछाट में 50 से अधिक यात्री वाहनों पर गोलीबारी की गई. इस गोलीबारी में 6 वाहन सीधे तौर पर चपेट में आ गए, जिससे महिलाओं और बच्चों सहित 47 लोगों की मौत हो गई थी. उन्होंने कहा कि ये वाहन पाराचिनार से खैबर पख्तूनख्वा की राजधानी पेशावर जा रहे थे. अधिकतर पीड़ित शिया समुदाय के हैं.

Latest News

15 September 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

आज 15 सितंबर 2026 को भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि सुबह 7:44 बजे तक रहेगी, इसके बाद पंचमी तिथि शुरू होगी. आज ऋषि पंचमी का पर्व मनाया जाएगा. जानें राहुकाल, शुभ मुहूर्त, नक्षत्र, योग और सूर्योदय-सूर्यास्त का पूरा समय.

More Articles Like This

Exit mobile version