हनीमून मनाने शिलांग गया कपल हो गया था लापता, खाई में मिला पति का शव, पत्नी की तलाश जारी

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

इंदौरः मेघालय राज्य के शिलांग हनीमून मनाने गया कपल दस दिन पहले लापता हो गया था. सोमवार को सर्चिंग आपरेशन के दौरान मध्य प्रदेश के इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी का शव गहरी खाई में मिला है, जबकि उनकी पत्नी सोनम का अभी तक कोई सुराग नहीं लग सका है. स्थानीय पुलिस की सर्चिंग टीम और परिजन सोनम की तलाश में जुटे हुए हैं. जिस जगह राजा रघुवंशी का शव मिला है, ये वहीं इलाका है, जहां पर सबसे ज्यादा बारिश होती है.

23 मई को लापता हो गए थे राजा रघुवंशी और सोनम

पिछले कई दिनों से शिलांग पुलिस उनकी अंतिम रील से लोकेशन ट्रेस कर सर्चिंग करने में लगी थी. साकार नगर (कैट रोड) निवासी 30 वर्षीय राजा रघुवंशी पत्नी सोनम को लेकर हनीमून मनाने शिलांग गया था. 23 मई को दोनों अचानक लापता हो गए थे. राजा और सोनम ने ओशरा हिल्स क्षेत्र में रील बनाई थी. पुलिस रील में नजर आ रहे स्थान पर ही सर्चिंग कर रही थी.

दोनों के गुम होने की सूचना मिलने के बाद राजा और सोनम के भाई शिलांग पहुंच गए थे. इस दौरान उन्हें गाइड और होटल वालों से धमकी भी मिली थी. वो बार-बार पुलिस की सर्चिंग सहित गाइड और वाहन किराए पर देने वाले पर सवाल उठा रहे थे.

20 मई को राजा-सोनम की हुई थी शादी

मालूम हो कि राजा और सोनम की 20 मई को इंदौर में शादी हुई थी. इसके बाद वे बेंगलुरु होते हुए मेघालय पहुंचे थे. यहां 23 मई को आखिरी बार उनकी मां से बात हुई थी, इसके बाद से ही उनके तीनों मोबाइल ऑफ बता रहे थे. पति राजा शव खाई से मिल गया, लेकिन पत्नी सोनम की तलाश जारी है. राजा का शव मिलने की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया.

Latest News

‘युवा देश का भविष्य ही नहीं, वर्तमान की सबसे बड़ी शक्ति भी हैं’, अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर बोले PM मोदी

International Youth Day: हर साल 12 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है. इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं से...

More Articles Like This

Exit mobile version