पटना में बेखौफ हुए अपराधीः अस्पताल में घुसकर कैदी को मारी गोली, मौत, देखे वीडियो

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bihar Crime: बिहार में बदमाशों के दिलोदीमाग में पुलिस का जरा भी खौफ नहीं रह गया है. शायद यही वजह है कि वह छोटे अपराधों की कौन कहे, हत्या जैसी संगीन वारदातों को भी बेखौफ होकर अंजाम दे रहे हैं. इसी क्रम में राजधानी पटना से एक और सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आई है. यहां जेल से इलाज के लिए अस्पताल लाए गए कैदी की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी. यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है.

पांच बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम

बताया गया है कि पटना के शास्त्री नगर थाना क्षेत्र स्थित पारस अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती हुए चंदन मिश्रा नामक कैदी को पांच की संख्या में पहुंचे बदमाशों ने अस्पताल के अंदर घुसकर चार से पांच गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई. वारदात के बाद बदमाश अराम से मौके पर निकल गए. इस घटना से अस्ताल में अफरा-तफरी मच गई. ये घटना गुरुवार की सुबह हुई.

बेउर जेल से इलाज के लिए लाया गया था कैदी

जानकारी के मुताबिक, घायल चंदन मिश्रा मूल रूप से बक्सर का रहने वाला है और बक्सर के केसरी हत्याकांड में नामजद आरोपी है. वह इस समय बेउर जेल में बंद था और इलाज के लिए पैरोल पर अस्पताल लाया गया था. घटना की सूचना मिलते ही शास्त्री नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और अपराधियों की तलाश जारी है. मालूम हो कि इसके पूर्व भी पटना में बदमाशों ने एक निजी अस्पताल में घुसकर अस्पताल संचालिका की गोली मारकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया था.

कई हत्याओं का आरोपी था चंदन

पटना एसएसपी ने बताया कि बक्सर का कुख्यात अपराधी चंदन मिश्रा कई हत्याओं के मामले में आरोपी था और एक केस में उसे सजा भी मिल चुकी थी. वह बहुत खतरनाक अपराधी था, इसी वजह से कुछ दिन पहले उसे बक्सर से भागलपुर जेल भेजा गया था. इस दौरान उसकी तबीयत खराब हो गई, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. शूटर की तस्वीरें मिल गई हैं और अब उसकी पहचान की जा रही है. जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Latest News

Shukra Gochar 2026: जुलाई में शुक्र और सूर्य की बदलेगी चाल, इन 4 राशियों को करियर में मिल सकती है बड़ी सफलता

जुलाई में शुक्र और सूर्य के गोचर से कुछ राशियों के करियर और कारोबार में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं. जानिए किन 4 राशियों के लिए यह समय शुभ माना जा रहा है.

More Articles Like This

Exit mobile version