नेपाल में मौत की बाढ़! अब तक 1,344 शव बरामद, 4,898 लोग अब भी लापता, तलाश जारी

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Nepal Flood: बीते दिनों नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है. इस आपदा में अब तक 1,344 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं. नेपाल पुलिस की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 4,898 लोग अब भी लापता हैं. पुलिस के अनुसार, बरामद 1,344 शवों में 489 पुरुष, 269 महिलाएं, 52 लड़के और 33 लड़कियां शामिल हैं. इसके अलावा 501 शवों के आंशिक अंग भी बरामद किए गए हैं, जिनकी पहचान का प्रयास जारी है.

618 विदेशी और 4,250 नेपाली लापता

लापता 4,898 लोगों में 4,250 नेपाली नागरिक और 618 विदेशी नागरिक शामिल हैं. लापता नेपाली नागरिकों में 2,448 पुरुष और 482 महिलाएं हैं. पुलिस ने बताया कि 1,350 लोगों के लापता होने की जानकारी फोन के जरिए प्राप्त हुई है.

8,631 लोगों को जीवित बचाया गया

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से अब तक 8,631 लोगों को जीवित बचाया गया है. इनमें 7,387 नेपाली और 1,244 विदेशी नागरिक शामिल हैं. वहीं, बाढ़ के कारण विस्थापित हुए 3,655 लोगों को फिलहाल विभिन्न होल्डिंग सेंटरों में रखा गया है.

1,030 शवों का अंतिम प्रबंधन

बरामद शवों में से अब तक 1,030 शवों को जमीन में दफनाकर उनका प्रबंधन किया जा चुका है. मृतकों की पहचान के लिए डीएनए नमूने लेने का काम भी तेज कर दिया गया है.

अब तक 1,260 मृतकों और 972 मृतकों के परिजनों, यानी कुल 2,232 लोगों के डीएनए नमूने एकत्र किए जा चुके हैं.

पुलिस के मुताबिक, पहचान नहीं हो पाने वाले 1,270 लोगों का विवरण वेबसाइट पर अपलोड किया गया है, ताकि उनके परिजन और संबंधित लोग पहचान प्रक्रिया में सहयोग कर सकें.

नेपाल में कब आई थी विनाशकारी बाढ़?

26 अगस्त 2026 को नेपाल में विनाशकारी बाढ़ आई थी. बाढ़ नेपाल-तिब्बत सीमा के पास लैंगटांग लिरुंग क्षेत्र में आइस-रॉक एवलांच (बर्फ और चट्टान का विशाल हिस्सा ढहना) या ग्लेशियर कोलैप्स से शुरू हुई थी और इससे भोटेकोशी, त्रिशूली और संबंधित नदियों में अचानक भयंकर बाढ़ आई। इससे रसुवा, नुवाकोट, धादिंग, गोरखा, चितवन, नवलपरासी और अन्य जिलों में भीषण तबाही मची और लोगों की जान गई. बचाव कार्य अभी भी जारी है.

Latest News

US-Iran Tensions: अमेरिकी हमले में ओमान की खाड़ी में डूबा ईरानी तेल टैंकर, जारी किया वीडियो

US-Iran Tensions: अमेरिकी केंद्रीय कमान (CENTCOM) ने एक वीडियो जारी कर ओमान की खाड़ी में ईरानी तेल टैंकर 'एम/टी...

More Articles Like This