Dehradun: देहरादून के अस्पताल में लगी आग, मची चीख-पुकार, एक मरीज की मौत, दो गंभीर

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Dehradun Hospital Fire: देहरादून से बड़ी खबर सामने आई है. यहां बुधवार को पैनेसिया हॉस्पिटल में उस समय चीख-पुकार के बीच अफरा-तफरी मच गई, अचानक आग लग गई. बताया जा रहा है कि एसी में ब्लास्ट होने के कारण अस्पताल में आग लग लगी. इस हादसे में एक 55 वर्षीय मरीज की जहां मौत हो गई है, वहीं दो की हालत गंभीर है.

कई मरीजों को दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट किए जाने की भी खबर है. वहीं, कैलाश अस्पताल में लाए गए 6 मरीजों में से दो की हालत भी नाजुक बताई जा रही है. हादसे में कई पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं.

बुधवार को पैनेसिया अस्पताल में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. इस हादसे में कुछ लोगों के झुलसने की सूचना है, जिन्हें इलाज के लिए कैलाश अस्पताल भेजा गया है. घटना के बाद अस्पताल परिसर को खाली करा लिया गया.

जानकारी के मुताबिक

जानकारी के मुताबिक, अस्पताल में अचानक धुआं उठने लगा, जिसके बाद मरीजों और तीमारदारों में शोर-शराबा के बीच भगदड़ जैसी स्थिति बन गई. मौके पर मौजूद अस्पताल स्टाफ और स्थानीय लोगों ने तुरंत मरीजों को वार्डों से बाहर निकालना शुरू किया. कई मरीजों को एंबुलेंस के जरिए दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट किया गया.

एसी में ब्लास्ट आग लगने का माना जा रहा कारण

प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण एसी में ब्लास्ट माना जा रहा है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग के बाद कुछ ही देर में पूरे परिसर में धुआं भर गया था. इससे अस्पताल में भर्ती मरीजों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी और आनन-फानन में रेस्क्यू शुरू किया गया.

सूचना मिलते ही पहुंची फायर ब्रिगेड और पुलिस

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड, पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गईं. दमकल कर्मियों ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया. अधिकारियों के मुताबिक, स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है. फायर विभाग ने बताया कि आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है.

Latest News

Moradabad News: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

Moradabad News:: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने शनिवार को मुरादाबाद के पंडित दीनदयाल उपाध्याय...

More Articles Like This

Exit mobile version