Dehradun: खेल रहा था मासूम, हमेशा के लिए थम गई जीवन की चंचलता

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Dehradun: उत्तराखंड से दुखद खबर आ रही है. यहां देहरादून के सेलाकुई थाना क्षेत्र की शिवनगर बस्ती में एक छह साल के बच्चे की चंचलता हमेशा-हमेशा के लिए थम गई. मासूम खेलते-खेलते बिल्डिंग के सेप्टिक टैंक में गिर गया. इससे उसकी मौत हो गई. आंखों के सामने कलेजे के टुकड़े की मौत से मां बेशुद होकर बिलखने लगी.

खेलने के दौरान बिल्डिंग के सेप्टिक टैंक में गिरा बच्चा
जानकारी के मुताबिक, शिवनगर बस्ती निवासी एक महिला घरों में साफ-सफाई का काम करती है. मंगलवार की दोपहर महिला अपने 6 साल के बच्चे को लेकर एक बिल्डिंग में सफाई का काम करने आई थी. महिला सफाई कर रही थी और बच्चा खेल रहा था. बिल्डिंग के सेप्टिक टैंक का ढक्कन खुला हुआ था. मासूम बच्चा खेलते- खेलते टैंक में गिर गया.

टैंक में गिरे बच्चे पर नजर पड़ते ही चीख पड़ा मां
जब नहीं दिखा तो मां परेशान हो गई और बच्चे को खोजते हुए सेप्टिक टैंक के पास पहुंची. टैंक में नजर दौड़ाया तो देखा कि बच्चा अंदर पड़ा था. यह देख चीखने-चिल्लाने लगी. उसके रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पहुंचे. तत्काल टैंक की सफाई करने वाले कर्मचारियों को मौके पर बुलवाया गया. कर्मचारियों ने बेहोशी की हालत में बच्चे को टैंक से बाहर निकाला.

अस्पताल में चिकित्सक ने मृत घोषित किया
महिला और उनका पड़ोसी तुरंत बच्चे को लेकर एक निजी अस्पताल में गए, जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया. आंखों के सामने कलेजे के टुकड़े की मौत से मां बेशुद होकर चीखने-चिल्लाने लगी. मौजूद लोग उसे सांत्वना देने में जुट गए.

थाना प्रभारी सेलाकुई शैंकी कुमार ने बताया
इस संबंध में थाना प्रभारी सेलाकुई शैंकी कुमार ने बताया कि मृत बच्चे की पहचान शिवनगर निवासी मोहम्मद साहिब पुत्र मजीद के रूप में हुई है. उन्होंने बताया कि पंचनामा भरने के बाद शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है. पीड़ित पक्ष की तरफ से मिलने पर आगे की कार्रवाई शुरु की जाएगी.

Latest News

Lucky Plants: खुद का मकान लेने का है सपना, तो घर में जरूर रखें ये पौधा

Lucky Plants For Home: किराए के मकान में रहने वाले लोगों का अक्सर अपना घर खरीदने का सपना होता...

More Articles Like This