आज से इन IPO में निवेश का शानदार मौका, जानें पूरी डिटेल

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

IPO Market: अगर आप किसी आईपीओ में पैसा लगाने की सोच रहे हैं तो आपके लिए गुडन्‍यूज है. आज से फर्स्टक्राई  और यूनिकॉमर्स ई-सॉल्यूशंस कंपनी के IPO खुले हैं. दरअसल, फर्स्टक्राई ब्रांड की पैरेंट कंपनी ब्रेनबीज सॉल्यूशंस लिमिटेड अपना आईपीओ लॉन्‍च की है. इसमें आप 8 अगस्त 2024 तक इन्‍वेस्‍ट कर सकते हैं.

ब्रेनबीज सॉल्यूशंस लिमिटेड ने फर्स्टक्राई आईपीओ का प्राइस बैंड ₹440 से ₹465 प्रति इक्विटी शेयर निर्धारित किया है. यह मेनबोर्ड आईपीओ को बीएसई और एनएसई पर लिस्‍टेड किया जाएगा. कंपनी का लक्ष्य अपने फर्स्टक्राई आईपीओ के जरिए 4,193.73 करोड़ रुपये इकट्ठा करना है. जिसमें से 1,666 करोड़ रुपये का लक्ष्य नए शेयर जारी करके इकट्ठा करना है.

यूनिकॉमर्स ई-सॉल्यूशंस लिमिटेड का आईपीओ

यूनिकॉमर्स ई-सॉल्यूशंस लिमिटेड (Unicommerce eSolutions) का आईपीओ का आज भारतीय प्राथमिक बाजार में आ गया है. यह 8 अगस्त तक खुला रहेगा, यानी इसमें निवेश के लिए आपके पास गुरुवार तक का समय है. कंपनी ने आईपीओ का प्राइज बैंड ₹102 से ₹108 प्रति इक्विटी शेयर रखा है. यह एक मेनबोर्ड आईपीओ है जो बीएसई और एनएसई पर लिस्‍टेड होगा. कंपनी का लक्ष्य 276.57 करोड़ रुपये इकट्ठा करना है जो पूरी तरह से बिक्री के लिए (ओएफएस) पेश किया गया है.

क्या चल रहा ग्रे मार्केट में रेट 

फर्स्टक्राई के शेयर ग्रे मार्केट में मौजूद हैं. शेयर बाजार के एक्‍सपर्ट के अनुसार, ब्रेनबीज सॉल्यूशंस का शेयर आज ग्रे मार्केट में 84 रुपये के प्रीमियम पर है. यूनिकॉमर्स ई-सॉल्यूशंस लिमिटेड के शेयर ग्रे मार्केट में मौजूद हैं. बाजार एक्‍सपर्ट के अनुसार, आज ग्रे मार्केट में यूनिकॉमर्स ई-सॉल्यूशंस के शेयर की कीमत 41 रुपये के प्रीमियम पर है. इन दोनों कंपनियों का स्‍टॉक आवंटन शुक्रवार यानी 9 अगस्त को होने की संभावना है.

ये भी पढ़ें :- भारतीय उच्चायोग ने UK जाने वाले यात्रियों के लिए जारी की एडवाइजरी, कही ये बात

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This