Delhi: लाल किला के पास हादसा, दो नाबालिगों की मौत, तीसरा गंभीर

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Delhi: दिल्ली से भीषण सड़क दुर्घटना की खबर आ रही है. यहां शनिवार की देर रात लाल किला के पास दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के दो नाबालिगों की मौत हो गई. जबकि तीसरे का गंभीर अवस्था में अस्पताल में इलाज चल रहा है. बताया जा रहा है कि तीनों आपस में कजिन ब्रदर हैं. पलिस शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई है.

शादी कार्यक्रम के दौरान स्कूटी से घूमने निकले थे नाबालिग
बताया जा रहा है कि तुर्कमान गेट के पास मलिक हाल में किसी रिश्तेदार की शादी चल रही थी. देर रात करीब 1:30 बजे तीनों नाबालिग स्कूटी लेकर घूमने निकले थे, इस बीच जामा मस्जिद और लाल किला के बीच में तीनों दुर्घटना का शिकार हो गए. इस हादसे में दो नाबालिगों का जहां मौत हो गई. वहीं तीसरा अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है.

घटना की जांच में जुटी पुलिस
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. हादसे के समय वह खुद किसी गाड़ी से टकराए या डिवाइडर से, इसका अभी खुलासा नहीं हो पाया है. मृतकों में जैद और अब्दुल्ला हैं. इनकी उम्र 15, 16 वर्ष है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई.

Latest News

‘ऑपरेशन सिंदूर’ को पूरी तरह अपनी शर्तों पर रोका, लंबे समय तक संघर्ष को जारी रखने के लिए हम पूरी तरह तैयार-राजनाथ सिंह

New Delhi: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि हमने ऑपरेशन सिंदूर इसलिए नहीं रोका, क्योंकि हमारी क्षमताएं...

More Articles Like This

Exit mobile version