दिल्ली ब्लास्ट केसः जम्मू-कश्मीर में आठ ठिकानों पर NIA की ताबड़तोड़ छापामारी

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Delhi Blast Case: दिल्ली में हुए आतंकी हमले के संबंध में राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने जम्मू-कश्मीर के काजीगुंड सहित आठ ठिकानों पर छापेमारी की है. यह कार्रवाई दिल्ली आतंकी हमले के मामले में महत्वपूर्ण सुराग जुटाने के उद्देश्य से की जा रही है.

आज सुबह से ही एनआईए की टीमों ने जम्मू-कश्मीर के काजीगुंड और अन्य संबंधित क्षेत्रों में स्थित आठ विभिन्न स्थानों पर तलाशी शुरू की है. इन ठिकानों पर संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई है. एजेंसी का लक्ष्य इस हमले के पीछे किसी भी आतंकी गिरोह या व्यक्ति की संलिप्तता का पता लगाना और उन्हें न्याय के कटघरे में लाना है.

कुछ दिनों पहले दिल्ली में हुए एक आतंकी हमले ने देश की राजधानी को हिलाकर रख दिया था. इस हमले में कई लोगों की मौत हो गई थी और कई लोग घायल हुए थे. इस घटना के तुरंत बाद एनआईए ने मामले की जांच अपने हाथ में ले ली थी और तब से वह लगातार संदिग्धों की पहचान और उन्हें पकड़ रही है.

एनआईए की एक टीम की रेड अभी शोपियां में मौलवी इरफान के घर पर चल रही है, जो दिल्ली ब्लास्ट केस के आरोपियों में से एक है. जांच एजेंसी की एक टीम आज सुबह नदीगाम इलाके में पहुंची. जहां मौलवी इरफान के घर पर सर्च शुरू किया गया.

Latest News

Monsoon Health Tips: बरसात में लापरवाही पड़ सकती है भारी! आयुष मंत्रालय ने जारी की हेल्थ एडवाइजरी, इन बातों का जरूर रखें ध्यान

आयुष मंत्रालय ने मानसून के दौरान संक्रमण और मौसमी बीमारियों से बचने के लिए हेल्थ एडवाइजरी जारी की है. जानिए बारिश के मौसम में किन छोटी-छोटी आदतों को अपनाकर आप खुद और अपने परिवार को सुरक्षित रख सकते हैं।

More Articles Like This

Exit mobile version