Delhi: वेलकम इलाके में गिरी बिल्डिंग, दो लोगों की मौत, एक गंभीर

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Delhi: पूर्वी दिल्ली से हादसे की खबर आ रही है. यहां बुधवार की देर रात वेलकम इलाके में एक पुरानी बिल्डिंग गिर गई. इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. शवों को कब्जे में लेकर पुलिस जांच में जुट गई.

घटना के संबंध में इलाके के पुलिस उपायुक्त जॉय टिर्की ने बताया कि इस हादसे में दो श्रमिकों अरशद (30 वर्ष) और तौहीद (20 वर्ष) की मौत हो गई, जबकि एक अन्य श्रमिक रेहान (22 वर्ष) की गंभीर अवस्था में उपचार चल रहा है. उन्होंने बताया कि पुलिस को घटना की सूचना देर रात 2.16 बजे मिली थी.

बिल्डिंग मालिक की तलाश में जुटी पुलिस
पुलिस के अनुसार, इमारत की पहली मंजिल खाली थी, जबकि ग्राउंड फ्लोर का इस्तेमाल जींस कटिंग के लिए किया जा रहा था. बिल्डिंग गिरने के साथ ही तीन लोग उसके मलबे में दब गए. तीनों को गंभीर हालत में जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां दो श्रमिकों को मृत घोषित कर दिया गया. एक व्यक्ति का अस्पताल में इलाज चल रहा है. पुलिस ने बताया कि बिल्डिंग के मालिक का नाम शाहिद है. मामले की जांच करते हुए मालिक की तलाश की जा रही है.

Latest News

पाकिस्तानी महिला टीम को बडा झटका, तेज गेंदबाज ऐमन अनवर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास

Islamabad: पाकिस्तानी महिला टीम को बडा झटका लगा है. तेज गेंदबाज ऐमन अनवर ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का...

More Articles Like This

Exit mobile version