Delhi Crime: दिल्ली में वारदात, गोली मारकर डॉक्टर की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Delhi Crime: दिल्ली से सनसनीखेज वारदात की खबर आ रही है. यहां बुधवार की देर रात बदमाशों ने गोली मारकर चिकित्सक की हत्या कर दी. वारदात के बाद बदमाश फरार हो गए. यह घटना कालिंदी कुंज थाना क्षेत्र के जैतपुर स्थित नीमा अस्पताल में हुई.

मरीज बनकर आए थे हमलावर
अस्पताल के कर्मचारियों के मुताबिक, दो लोग घायल अवस्था में अस्पताल आए थे. ड्रेसिंग के बाद उन्होंने डॉक्टर को गोली मार दी. पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान पता चला कि बुधवार की देर रात करीब एक बजे 16 से 17 वर्ष की उम्र के दो लड़के अस्पताल में आए थे.

उनमें से एक ने अपने घायल पैर की पट्टी बदलने के लिए कहा. इस लड़के की पट्टी भी पिछली रात उसी अस्पताल में की गई थी. एमडी कामिल द्वारा पट्टी बांधने के बाद दोनों दवा लेने के लिए यूनानी चिकित्सक (बीयूएमएस) जावेद अख्तर के केबिन में गए.

इसी दौरान रात की नर्सिंग स्टाफ गजाला परवीन और एमडी कामिल ने गोली चलने की आवाज सुनी. गजाला परवीन जावेद अख्तर के केबिन में पहुंची तो उन्हें खून से लथपथ पाया, उनके सिर के बाएं हिस्से से खून निकल रहा था. कथित तौर पर दोनों लड़के पिछली रात भी अस्पताल आए थे और पट्टी बंधवाकर वापस चले गए थे. प्रथम दृष्टया यह लक्षित हत्या का मामला लगता है, क्योंकि यह बिना उकसावे के किया गया है और हमलावरों ने पिछली रात ही रेकी कर ली थी. फिलहांल, पुलिस आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है.

Latest News

Beijing Plane Crash: बीजिंग की सबसे ऊंची इमारत से टकराया विमान, हादसे के बाद पूरे इलाके में बढ़ाई गई सुरक्षा

चीन की राजधानी बीजिंग में शुक्रवार को एक हल्का विमान CITIC Tower से टकरा गया. हादसे के बाद पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया है और घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

More Articles Like This

Exit mobile version