हिजबुल्लाह के खात्मे की तैयारी, इजरायली सेना तैयार; जानिए नेतन्याहू का प्लान

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Hezbollah israel War: इजरायल हमास की कमर तोड़ने के बाद हिजबुल्लाह के खात्मे में लगा है. हाल के दिनों में ही हिजबुल्लाह के कमांडर को इजायल ने मार गिराया था. इसके बाद ईरान की ओर से इजरायल पर हमला किया गया. लेबनान पर हुए हमले का बदला लेने के लिए ईरान ने इजरायल पर तमाम मिसाइलें दागी हैं. इस विशेष परिस्थिति में कई देश इस समय इजरायल के साथ खड़े हैं. माना जा रहा है कि इजरायल का दावा है कि वह हिजबुल्लाह को खत्म कर के ही दम लेगा.

इस कड़ी में लेबनान में हिजबुल्लाह के कई ठिकानों पर पिछले दिनों इजरायल ने हवाई हमला किया था. इसके बाद इजरायल दक्षिणी लेबनान में ग्राउंड ऑपरेशन में जुट गया है. मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि हिजबुल्लाह का सफाया करने के लिए नेतन्याहू रूसी राष्ट्रपति पुतिन के डोनबास प्लान को फॉलो कर रहे हैं. हालांकि, आपको जानना चाहिए ये प्लान है क्या?

दरअसल, लेबनान में इजरायली सेना के ग्राउंड ऑपरेशन को इजरायल की नेशनल सिक्योरिटी कैबिनेट ने हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग का चौथा चरण बताया है. बता दें कि इजरायल की सेना चौथी बार लेबनान की सीमा में दाखिल हुई है और दक्षिणी लेबनान के लगभग 30 गावों को इलाका छोड़कर जाने का अल्टीमेटम दिया है. इजरायली सेना के प्रवक्ता अविचय एड्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि दक्षिणी लेबनान के लोगों को अपनी जान बचाने के लिए तुरंत उत्तर की ओर अवाली नदी की तरफ जाना होगा.

जानकारी दें कि अवाली नदी इजरायल- लेबनान की सीमा से करीब 60 किलोमीटर की दूरी पर है. यह लेबनान की उत्तरी सीमा पर स्थित है. इजरायल और हिजबुल्लाह के बीच साल 2006 में हुए युद्ध के बाद संयुक्त राष्ट्र ने इसको बफर जोन घोषित किया था.

जानिए नेतन्याहू का रूस वाला प्लान

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इजरायल ने ठान लिया है कि वह हिजबुल्लाह का सफाया पूरी तरह से कर देगा. इस कारण से ही हिजबुल्लाह के कई ठिकानों पर इजरायल ने हवाई हमले के साथ ग्राउंड ऑपरेशन भी शुरू कर दिया है. इस तरीके से इजरायल हिजबुल्लाह को घेर रहा है. नेतन्याहू को समझ आया है कि हसन नसरल्लाह के खात्मे के बाद हिजबुलाल्ह के पास कोई खास नेतृत्व नहीं है. इसका फायदा उठाते हुए इजरायल दक्षिणी लेबनान में दाखिल होने का फैसला लिया है.

बता दें कि इजरायल ने दक्षिणी लेबनान को अपना निशाना इसलिए बना रहा है क्योंकि इसको हिबुल्लाह का गढ़ माना जाता है. यहां पर एक शहर बसा है जिसको टायर के नाम से जाना जाता है और यह हिजबुल्लाह का गढ़ है. इस शहर पर ही इजरायल की नजर है जिससे हिजबुल्लाह को खत्म करने में मदद मिलेगी.

Latest News

SBI Q3 Results FY26: एसबीआई का मुनाफा 24.5% बढ़कर ₹21,028 करोड़, एनपीए में बड़ी गिरावट

भारतीय स्टेट बैंक ने FY26 की तीसरी तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया है. बैंक का मुनाफा 24.5% बढ़कर ₹21,028 करोड़ पहुंच गया, जबकि ग्रॉस और नेट एनपीए में गिरावट दर्ज की गई. नेट इंटरेस्ट इनकम और कैपिटल एडिक्वेसी रेशियो में भी मजबूती दिखी है.

More Articles Like This

Exit mobile version