Delhi Crime: लाल किला और दिल्ली सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी, खालिस्तानी ग्रुप ने भेजा मेल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bomb Threat To Red Fort: राजधानी दिल्ली से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई हैं. यहां सोमवार की दोपहर लाल किला और दिल्ली सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. इस धमकी के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया है. दिल्ली पुलिस जांच में जुट गई है.

चलाया जा रहा तलाशी अभियान

लाल किला और दिल्ली सचिवालय परिसर के अंदर और बाहर युद्ध स्तर पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. बताया जा रहा है कि खालिस्तानी ग्रुप के नाम से धमकी भरा मेल आया है. पुलिस के शीर्ष अधिकारी और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच मौजूद हैं.

धमकी मिलने के बाद पुलिस की टीम तत्काल एक्टिव हो गई. लाल किला परिसर को खाली कराया जा रहा है और चेकिंग अभियान तेज कर दिया गया है. दिल्ली सचिवालय में काम कर रहे सभी कर्मचारियों को बाहर निकलने को कहा गया है. साथ ही पुलिस की टीम ने जांच शुरू कर दी है.

ईमेल का पता लगाने में जुटी साइबल सेल की टीम

दिल्ली पुलिस की टीम ने ईमेल के सोर्स का पता लगाने के लिए साइबर सेल को लगा दिया है. साइबर सेल की टीम पता लगाने में जुटी है कि इसके पहले इस ग्रुप ने कब-कब धमकी दी है और इस खालिस्तानी ग्रुप का कनेक्शन कहां से जुड़ा हुआ है?

आज दो स्कूलों को भी मिली थी बम की धमकी

आपको बता दें कि आज सुबह ही दिल्ली के दो स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी. इससे स्कूल प्रशासन में हड़कंप मच गया था. धौला कुआं के आर्मी पब्लिक स्कूल और लोधी रोड के एयर फोर्स बाल भारती स्कूल को बम की धमकी वाले ईमेल मिले थे. पुलिस अधिकारी और दिल्ली फायर सर्विस तुरंत मौके पर पहुच गई थी. दोनों स्कूल के परिसर को तत्काल खाली कराकर गहन चेकिंग की गई थी.

More Articles Like This

Exit mobile version